अजय देवगन ने नहीं की है ''बाहुबली'' डायरेक्‍टर की इस फिल्‍म को ना...

अजय देवगन को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि उन्‍होंने ‘बाहुबली’ डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्‍म ‘ट्रिपल आर’ को न कह दिया है. अजय देवगन ने जबसे राजामौली की फिल्‍म ‘मक्‍खी’ में डबिंग की थी उसके बाद ही दर्शक दोनों को एकसाथ देखना चाहते थे. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार ‘ट्रिपल आर’ […]

अजय देवगन को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं कि उन्‍होंने ‘बाहुबली’ डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्‍म ‘ट्रिपल आर’ को न कह दिया है. अजय देवगन ने जबसे राजामौली की फिल्‍म ‘मक्‍खी’ में डबिंग की थी उसके बाद ही दर्शक दोनों को एकसाथ देखना चाहते थे. डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार ‘ट्रिपल आर’ में अजय देवगन की इंट्री हो चुकी है. पोर्ट्ल ने सूत्र के हवाले से लिखा, राजामौली हिंदी सिनेमा के किसी फेमस एक्‍टर को फिल्‍म में लेना चाहते थे जो हिंदी भाषी लोगों को भी जोड़ सके.

सूत्र ने आगे बताया,’ फिल्‍म में अजय देवगन एक स्‍पेशल अपीयरेंस में होंगे और फिल्म की कहानी में एक बड़ी भूमिका निभायेंगे. फिल्‍ममेकर्स की वे पहली पसंद थे और जब उन्‍हें अप्रोच किया था तो उन्‍होंने हां कर दी.’

फिल्‍म में भले ही अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आयेंगे लेकिन उनका किरदार बेहद महत्‍वपूर्ण होनेवाला है. फिल्‍म में उनका किरदार कुछ हद तक ‘सिंबा’ की तर्ज पर होगा. इतना ही नहीं यह फिल्‍म अजय देवगन की करियर की दूसरी मेगा बजट पीरियड ड्रामा फिल्‍म होगी.

सूत्र ने यह भी बताया कि,’ इस फिल्‍म में साउथ के दो सुपरस्‍टार्स हैं- राम चरण तेजा और एनटीआर जूनियर. इस फिल्‍म के मेकर्स बड़े स्‍तर पर फिल्‍म बनाने की तैयारी में हैं. फिल्‍म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये का होगा.’ ऐसे में अजय देवगन का फिल्‍म में होना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

बता दें कि अजय देवगन ही यह दूसरी पीरियड ड्रामा फिल्‍म होगी. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘तानाजी- द अनसंग वॉरियर’ रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >