बेटी के बुर्का पहनने पर ट्रोल हुए ए आर रहमान

ऑस्‍कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल रहमान की फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलेनियर के संगीत को 10 साल पूरी होने के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम की एक तसवीर सामने आने के बाद रहमान ट्रोल हो रहे हैं. इस तसवीर में […]

ऑस्‍कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल रहमान की फिल्‍म स्‍लमडॉग मिलेनियर के संगीत को 10 साल पूरी होने के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम की एक तसवीर सामने आने के बाद रहमान ट्रोल हो रहे हैं. इस तसवीर में रहमान की बेटी खातीजा बुर्का पहने नजर आईं. बस फिर क्‍या था फैंस को रहमान की बेटी का बुर्का पहनना नागवार गुजरा और उन्‍होंने इसके लिए रहमान को ट्रोल करना शुरू कर दिया.

हालांकि ए आर रहमान ने अपनी बेटी के नकाब पहनने पर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना का करारा जवाब दिया है. रहमान ने कहा कि उसे अपनी पसंद की पोशाक चुनने अधिकार है. खातिजा ने भी फेसबुक के माध्‍यम से अपनी बात रखी है.

खतीजा ने इस बारे में फेसबुक पर लिखा, मैं बताना चाहूंगी कि जो कपड़े मैं पहनती हूं या जो फैसले मैं जिंदगी में लेती हूं, उनका मेरे माता-पिता से कोई लेना-देना नहीं है. नकाब पहनना मेरा निजी फैसला था. मैं वयस्‍क हूं और अपनी जिंदगी के फैसले लेना जानती हूं.’

एक यूजर ने लिखा,’ जब चेहरा ही नहीं दिखाना था तो बेचारी को फोटोशूट में क्यों शामिल किए हो भाई साहब. बस पूछ रहा हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ खातिजा आपने बुर्का क्यों पहना है,’ एक यूजर ने लिखा- ‘खातिजा को टैंट में क्यों बंद कर रखा है.’

51 वर्षीय रहमान ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें उनकी पत्नी और बेटी रहीमा बिना नकाब पहने दिखाई दे रही हैं जबकि खतीजा का चेहरा नकाब से ढका हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >