सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय के रिश्‍ते को लेकर सोहेल खान ने कह दी थी ऐसी बात

सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय के बीच कभी प्‍यार था लेकिन वह रिश्‍ता कब का टूट चुका है और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं. सलमान और ऐश्‍वर्या ने करीब 19 साल पहले फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों की लव स्‍टोरी शुरू हुई […]

सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय के बीच कभी प्‍यार था लेकिन वह रिश्‍ता कब का टूट चुका है और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में काफी आगे बढ़ चुके हैं. सलमान और ऐश्‍वर्या ने करीब 19 साल पहले फिल्‍म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था. इसी दौरान दोनों की लव स्‍टोरी शुरू हुई और तीन साल के अंदर ही दोनों का अलगाव हो गया. ऐश्‍वर्या ने एक इंटरव्‍यू में सलमान पर गाली-गलौच और मारपीट करने का आरोप लगाया था. सलमान के भाई सोहेल खान ने दोनों के रिश्‍ते पर चौंकानेवाला खुलासा किया था.

सोहेल ने कहा था, अब वो सबके सामने यह बातें कह रही है. वो सलमान के साथ घूमती-फिरती थीं. जब वो हमारे घर आती थीं तो क्‍या उन्‍होंने इस रिलेशनशिप को स्‍वीकार किया था ? ऐश ने सलमान को असुरक्षित कर दिया था.’

सोहेल ने आगे कहा था,’ सलमान खान यह जानना चाहते थे कि वो उन्‍हें कितना चाहती हैं लेकिन वो सलमान को लेकर पूरी तरह से उलझी हुई थीं.’ सोहेल ने कहा था कि जब वो विवेक ओबेरॉय के साथ थीं तब भी सलमान के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट में रहती थीं. विवेक इस बात से खासा नाराज रहते थे.

ऐश्‍वर्या ने लगाये थे आरोप

साल 2002 में ऐश्‍वर्या ने सलमान पर गंभीर आरोप लगाये थे. उन्‍होंने एक प्रेस स्‍टेंटमेंट जारी किया था जिसमें उन्‍होंने सलमान के अल्कोहलिक मिसबिहेवियर का ज़िक्र किया था और फिजिकली और मेंटली एब्यूज करने का आरोप लगाया था. उन्‍होंने अभिनेता के साथ किसी भी फिल्‍म में काम करने से इंकार कर दिया था. हालांकि सलमान ने खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था. साल 2007 में ऐश्‍वर्या ने अभिषेक बच्‍चन से शादी कर ली और यह मामला पूरी तरह से खत्‍म माना गया.

(बता दें कि सोहेल खान का यह वीडियो इंटरव्‍यू अभी का नहीं है. 5 फरवरी को अभिषेक बच्‍चन का जन्‍मदिन था जिसके बाद से ही सोहेल खान का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है )

सलमान खान की सफाई

ऐश्‍वर्या राय के मारपीट के आरोप पर सलमान ने मिड डे को दिये एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘ मैंने कभी भी ऐश्‍वर्या राय के साथ मारपीट नहीं की थी. मुझे कोई भी पीट सकता है. जब कभी भी मैं इमोशनल होता हूं मैं खुद को चोट पहुंचाता हूं. मैंने दीवार पर सिर पटका था. मैं किसी भी दूसरे इंसान को चोट नहीं पहुंचा सकता. मैंने सिर्फ सुभाष घई पर हाथ उठाया था और उनसे भी मैंने अगले ही दिन माफी मांग ली थी.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >