अलग-अलग किरदार करना जरूरी: मृणाल ठाकुर

मुंबई : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि किसी अभिनेता के लिए जरूरी है कि वह अपने दायरे से बाहर निकल कर तरह तरह के किरदारों में ढलने की क्षमता रखे। टेलीविजन से फिल्मों और फिल्मों से वेब सीरिज तक का सफर तय करने वाली मृणाल ने कहा, ‘ आज के दौर में विभिन्न […]

मुंबई : अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का कहना है कि किसी अभिनेता के लिए जरूरी है कि वह अपने दायरे से बाहर निकल कर तरह तरह के किरदारों में ढलने की क्षमता रखे। टेलीविजन से फिल्मों और फिल्मों से वेब सीरिज तक का सफर तय करने वाली मृणाल ने कहा, ‘ आज के दौर में विभिन्न किरदारों में ढल पाना सफलता की कुंजी है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ आज दर्शक वर्ग स्मार्ट है अगर आप एक जैसा काम करते रहेंगे तो कोई आपको नहीं देखेगा. अगर मैं अपने दायरे से बाहर नहीं निकलूं तो लोगों की बजाय मुझे एक तरह के किरदारों का चयन करने के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए.’

टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ से सभी के दिलों में जगह बनाने वाली मृणाल ने कहा कि उन्हें मेरे हर रूप से अवगत होने का मौका मिलना चाहिए. फिल्म ‘लव सोनिया’ की अदाकारा की आने वाली फिल्म ‘सुपर 30′ और ‘बटला हाउस‘ है. वह नेटफ्लिक्स पर ‘बाहुबली’ की प्रीक्वल सीरीज में भी नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >