6 साल बाद राकेश मेहरा के साथ काम करने जा रहे हैं फरहान अख्‍तर, फिल्‍म की कहानी है खास

मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद एक बार फिर निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ खेल आधारित फिल्म ‘तूफान’ में नजर आएंगे. फिल्म में वह एक मुक्केबाज की भूमिका में नजर आएंगे. फरहान ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘यह बताते हुए काफी खुश हूं कि […]

मुंबई : अभिनेता फरहान अख्तर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के बाद एक बार फिर निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा के साथ खेल आधारित फिल्म ‘तूफान’ में नजर आएंगे. फिल्म में वह एक मुक्केबाज की भूमिका में नजर आएंगे. फरहान ने ट्विटर पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा, ‘‘यह बताते हुए काफी खुश हूं कि ‘भाग मिल्खा भाग’ के छह वर्ष बाद, राकेश ओम प्रकाश मेहरा और मैं ‘तूफान’ में फिर साथ काम करेंगे..यह एक बॉक्सर की दिल छू लेने वाली कहानी है.’

अख्तर ने लिखा,‘‘उम्मीद है कि आपकी शुभकामनाएं इस नए सफर में हमारे साथ होंगी।’ मेहरा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. अभिनेता-निर्देशक ने 2013 में प्रख्यात भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ में एकसाथ काम किया था. फिल्म का निर्माण ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ और ‘आरओएमपी पिक्चर्स’ के बैनर तले होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >