प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ यूं मनाया नया साल, वायरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनक पति निक जोनस शादी के पहले भी और शादी के बाद भी, एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई अवसर नहीं गंवाते हैं. शानदार वेडिंग सेरिमनी के बाद दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए कई रिसेप्शन किये जिसमें कई नामी लोगों ने भी शिरकत की. […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनक पति निक जोनस शादी के पहले भी और शादी के बाद भी, एक-दूसरे के लिए प्यार जताने का कोई अवसर नहीं गंवाते हैं. शानदार वेडिंग सेरिमनी के बाद दोनों ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए कई रिसेप्शन किये जिसमें कई नामी लोगों ने भी शिरकत की. पिछले दिनों स्विट्जरलैंड में अपने हनीमून की एक झलक उन्होंने अपने फैंस को दी.

video

https://www.instagram.com/p/BsEg-JYFpTB/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

निक ने अपने सोशल मीडियापर कई पोस्ट शेयर किये. इन पोस्ट में दोनों न्यू इयर सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहे हैं. निक वीडियो में लोगों को नये साल की शुभकामनाएं देते दिख रहे हैं. साथ ही एक अन्य वीडियो में वह और प्रियंका किस करते दिखे जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चला है.

ऐसी खबरें मीडिया में हैं कि स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिताने के बाद प्रियंका और निक हॉलिवुड फ्रेंड्स के लिए एक और रिसेप्शन होस्ट करेंगे. यहां चर्चा कर दें कि एक दिसंबर को प्रियंका निक जोनस के साथ उदयपुर में गैंड सेरिमनी के बीच विवाह के बंधन में बंधी थी. इस कपल ने क्रिस्चन और हिंदू दोनों परंपराओं से शादी की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >