कादर खान के निधन से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कही ये दिल छू लेनेवाली बात

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जाने माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया. लंबे समय से बीमार चल रहे कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया था. बच्चन और खान ने ‘दो और दो पांच’, ‘मुकद्दर का सिकन्दर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, […]

मुंबई : मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने जाने माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें सबसे प्रतिभाशाली व्यक्ति बताया. लंबे समय से बीमार चल रहे कादर खान का 31 दिसम्बर को निधन हो गया था. बच्चन और खान ने ‘दो और दो पांच’, ‘मुकद्दर का सिकन्दर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘सुहाग’, ‘कुली’ और ‘शहंशाह’ जैसी फिल्मों में एकसाथ काम किया.

बिग बी ने ट्विटर पर लिखा, ‘कादर खान का निधन हो गया. दुखद खबर. मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं. बेहतरीन मंच कलाकार, सबसे करुणामय और फिल्मों के सबसे प्रतिभाशाली.’ उन्होंने लिखा, ‘‘मेरी अधिकतर सफल फिल्मों के प्रख्यात लेखक. बेहतरीन साथी और एक गणितज्ञ.’

Kader Khan Dialogues: ‘ऐसा तो आदमी लाइफ में दोईच टाइम भागता है, ओलिंपिक का रेस हो या पुलिस का केस हो…’

कादर खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे और उनका अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा. उनके बेटे ने अभिनेता के निधन की खबर की पुष्टि की है. खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और डॉक्टर उन्हें नियमित वेंटीलेटर और बीपीएपी वेंटीलेटर पर रख रहे थे. अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है. वाजपेयी ने लिखा, ‘‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दे कादर खान साहब.’

काबुल में जन्मे कादर खान ने 1973 में राजेश खन्ना के साथ फिल्म ‘दाग’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.उसके बाद वह 300 से अधिक फिल्मों में नजर आए. अभिनेता बनने से पहले उन्होंने रणधीर कपूर, जया बच्चन की फिल्म ‘जवानी दीवानी’ के लिए संवाद लिखे थे। उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों के लिए संवाद भी लिखे थे. पटकथा लेखक के तौर उन्होंने मनमोहन देसाई और प्रकाश मेहरा के साथ कई फिल्मों में काम किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >