बलात्कार के आरोपी आलोकनाथ अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे कोर्ट

मुंबई : बलात्कार के आरोपी अभिनेता आलोकनाथ ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की है. यह याचिका गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस ओझा के समक्ष दायर की गयी. यहां चर्चा कर दें कि अभिनेता आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने रेप का आरोप लगाया […]

मुंबई : बलात्कार के आरोपी अभिनेता आलोकनाथ ने अग्रिम जमानत के लिए मुंबई की एक अदालत में याचिका दायर की है. यह याचिका गुरुवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस एस ओझा के समक्ष दायर की गयी. यहां चर्चा कर दें कि अभिनेता आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विंटा नंदा ने रेप का आरोप लगाया था.

अदालत ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई 20 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी.

इससे पहले शिकायकर्ता राइटर और प्रोड्यूसर के वकील ने आलोकनाथ की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दायर करने के लिये समय मांगा था. लेखिका-निर्माता ने आलोकनाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उसके साथ 19 साल पहले बलात्कार किया था.

गौर हो कि मुंबई पुलिस ने 21 नवंबर को मामला दर्ज किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >