तमन्ना ने कहा,मेरे और साजिद के बीच कोई अफेयर नहीं

नयी दिल्ली : साजिद खान की फिल्म ‘हमशकल्स’ में काम कर रही अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि निर्देशक साजिद उनके भाई जैसे हैं और उन्हें उनके बीच अफेयर की अफवाह को सुनकर अजीब लगता है.साजिद खान की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तमन्ना को उनके बीच के अफेयर […]

नयी दिल्ली : साजिद खान की फिल्म ‘हमशकल्स’ में काम कर रही अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का कहना है कि निर्देशक साजिद उनके भाई जैसे हैं और उन्हें उनके बीच अफेयर की अफवाह को सुनकर अजीब लगता है.साजिद खान की फिल्म ‘हिम्मतवाला’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री तमन्ना को उनके बीच के अफेयर की अफवाह हास्यासप्रद लगती है. इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन ने भी उनके साथ काम किया था.

एक साक्षात्कार के दौरान यहां उन्होंने कहा, ‘‘साजिद मेरे भाई हैं. मैं उन्हें राखी भी बांधती हूं. मुझे हम दोनो के बीच अफेयर की अफवाह हास्यप्रद लगती है. अगर एक निर्देशक एक कलाकार में विश्वास करता है तो उन्हें एक दूसरे के साथ नहीं जोडा जाना चाहिए. यह अजीब लगता है.’’तमन्ना फिल्म ‘हमशकल्स’ में अभिनेता सैफ अली खान के साथ काम कर रहीं हैं. इस फिल्म में रितेश देशमुख, राम कपूर, बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >