तलाक के बाद सालों बाद रितिक रोशन ने एक्‍स वाईफ सुजैन के लिए लिखा इमोशनल पोस्‍ट, कही ये बात

रितिक रोशन और सुजैन अलग हो चुके हैं. एक समय ऐसा था जब इस जोड़ी के रिश्‍ते की मिसाल दी जाती थी. दोनों बॉलीवुड के बेस्‍ट कपल्‍स में से एक माने जाते थे. लेकिन उनके अचानक अलग होने की खबरों ने सबको चौंका दिया. साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से एकदूसरे से तलाक […]

रितिक रोशन और सुजैन अलग हो चुके हैं. एक समय ऐसा था जब इस जोड़ी के रिश्‍ते की मिसाल दी जाती थी. दोनों बॉलीवुड के बेस्‍ट कपल्‍स में से एक माने जाते थे. लेकिन उनके अचानक अलग होने की खबरों ने सबको चौंका दिया. साल 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से एकदूसरे से तलाक ले लिया था. हालांकि तलाक के बाद भी दोनों कई बार एकसा‍थ देखे गये. इसी बीच ऐसी खबरें भी आई कि दोनों दोबारा शादी कर सकते हैं. यह जोड़ी फिलहाल दोनों बच्‍चों को बेहतर परवरिश पर ध्‍यान दे रहे हैं.

रितिक और सुजैन ने अलग होने के बाद भी यह साबित कर दिया कि बच्‍चों की क्‍वालिटी पैरेंटिंग के लिए उन दोनों से अच्‍छा कोई हो नहीं सकता. दोनों कई बार बच्‍चों के साथ हॉलीडे मनाते हुए देखे जाते हैं.

तलाक के बावजूद दोनों के बीच एक अच्‍छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है. दोनों सोशल मीडिया पर एकदूसरे की तारीफ करते नहीं थकते. हाल ही में रितिक रोशल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्‍ट लिखा. इसमें उन्‍होंने जिक्र किया कि जरूरी नहीं कि रिश्‍ता टूट जाने के बाद खत्‍म हो जाये. उन्‍होंने सुजैन की एक तसवीर भी शेयर की है.

उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ यह है सुजैन, मेरी सबसे करीबी दोस्‍त (मेरी एक्‍स वाईफ भी), जो मेरे और बच्‍चों के साथ बिताये गये समय को कैप्‍चर कर रही हैं. यह अपनेआप में एक मूमेंट है. यह हमारे बच्‍चों को सिखाता है कि लाइन्‍स और आइडिया के बीच बंट चुकीं इस दुनिया में रहना मुमकिन है. आप भले ही खुद के लिए अलग चीजें चाहते हो लेकिन इसके बावजूद बिना बंटे रहा जा सकता है. यह एक एकजुट, सहिष्णु, बहादुर, खुली और प्रेमपूर्ण दुनिया है जिसकी शुरुआत घर से होती है.

रितिक और सुजैन ने वर्ष 2013 में अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया था. कोर्ट के फैसले के अनुसार बच्चों की कस्टडी दोनों के पास रहेगी. रितिक और सुजैन के दो बेटे रेहान और रिदान हैं. रितिक और सुजैन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. रितिक रोशन मशहूर अभिनेता राकेश रोशन के पुत्र हैं जबकि सुजैन खान अभिनेता संजय खान की बेटी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >