चुपचाप भारत पहुंचे थे इरफान खान, त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में की थी पूजा अर्चना

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इस समय लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं. वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक कैंसर से जूझ रहे हैं. वे अपने परिवार के साथ पिछले कुछ महीनो से विदेश में हैं. बताया जा रहा है कि वे हाल ही में भारत आये थे. स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के मुताबिक, इरफान खान निजी कारणों […]

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इस समय लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं. वे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नामक कैंसर से जूझ रहे हैं. वे अपने परिवार के साथ पिछले कुछ महीनो से विदेश में हैं. बताया जा रहा है कि वे हाल ही में भारत आये थे.

स्‍पॉटब्‍वॉय की खबर के मुताबिक, इरफान खान निजी कारणों से भारत आये थे. दो दिन के लिये देश आये इरफान ने नासिक स्थित त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में भगवान शिव की पूजा की. इरफान किस दिन भारत आये थे इसकी पुख्‍ता जानकारी नहीं है. लेकिन बताया जा रहा है कि वे दो दिनों के लिए भारत आये थे. इसके बाद वे इलाज के लिए वापस लंदन लौट गये.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इरफान खान को लंदन वापस लौटना पड़ा क्‍योंकि डॉक्‍टर्स ने उन्‍हें अभी क्‍लीनचिट नहीं दी है. डॉक्‍टरों को उम्‍मीद है कि अगले साल मार्च तक वे फिल्‍म के सेट पर लौट आयेंगे. लेकिन इसके लिए इरफान को डॉक्‍टर की गाइडलाइन्‍स फॉलो करना होगी.’

कुछ दिनों पहले इरफान खान को लेकर खबरें थी कि वे भारत आकर ‘हिंदी मीडियम 2’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं. लेकिन उनके प्रवक्‍ता ने एक बयान जारी कर इसे एक अफवाह बताया था. खबरों की मानें तो इरफान खान मार्च में देश लौटकर इस फिल्‍म की शूटिंग कर सकते हैं.

न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर को न्यूरोरेन्ड्रोक्राइन कार्सिनोमा कहा जाता है. यह फेफड़े और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट सहित शरीर के किसी भी स्थान पर हो सकता है. नयी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सर्जरी, ( आंकोलॉजी) विभाग में प्रोफेसर डॉक्टर सुनील कुमार ने न्यूरोइंडोक्राइन ट्यूमर को कैंसर का दुर्लभ प्रकार बताया.

कुमार ने ‘पीटीआई’ को बताया कि अगर बीमारी का जल्द पता चल जाता है तो इसका इलाज संभव है. इरफान ने सबसे पहले पांच मार्च को अपने स्वास्थ्य के बारे में कहा था कि वह एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं लेकिन तब जांच का अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >