अमिताभ बच्चन ने नीना गुप्ता को लिखी चिट्ठी, कहा- ”बधाई हो”

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने निर्देशक अमित आर शर्मा और अदाकारा नीना गुप्ता को पत्र भेजकर फिल्म ‘बधाई हो’ में उनके काम की तारीफ की है. फिल्म देखने के बाद बच्चन ने अदाकारा को अपने हाथ से लिखा एक पत्र और फूलों का गुलदस्ता भेजा है. अदाकारा ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की […]

मुंबई : अभिनेता अमिताभ बच्चन ने निर्देशक अमित आर शर्मा और अदाकारा नीना गुप्ता को पत्र भेजकर फिल्म ‘बधाई हो’ में उनके काम की तारीफ की है. फिल्म देखने के बाद बच्चन ने अदाकारा को अपने हाथ से लिखा एक पत्र और फूलों का गुलदस्ता भेजा है.

अदाकारा ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर साझा की है. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा है, आपसे ये पत्र और पुष्प पाकर आंखें खुशी से भर आयीं. बहुत-बहुत धन्यवाद सर. निर्देशक ने कहा कि बच्चन की सराहना पाकर वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

निर्देशक ने ट्विटर पर पत्र की तस्वीर के साथ लिखा है कि जब दिग्गज आपके काम की तारीफ करते हैं तो यह बेहद अच्छा अहसास होता है. इससे खुद को वह बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >