मुंबई:फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा एक आदर्श पिता है. यह बात एक सर्वे में सामने आया है. जैसा कि हम जानते हैं 15 जून को हम फादर्स डे के रुप में मनाते हैं.
इसके मद्देनजर मैट्रीमोनियल साईट शादी डॉट कॉम ने एक सर्वे करवाया. इस सर्वे में 5,500 लोगों ने भाग लिया. जिससे पता चला कि दुनिया के आदर्श पिता के रुपशाहरुख और ओबामा का नाम सबसे आगे है. सह सर्वे ऑन लाईन किया गया था.
जब महिलाओं से भारत के बारे में पूछा गया कि देश में आदर्श पिता आप किसे मानते हैं तो सबसे ज्यादा महिलाओं ने शाहरुख खान का नाम सबसे ज्यादा लिया. शाहरुख के तीन बच्चे हैं. वे अपने बच्चों के साथ जब भी समय मिलता है घूमने जाते हैं और उनका ख्याल रखते हैं.
वहीं जब महिलाओं से वर्ल्ड के आदर्श पिता के बारे में पूछा गया तो महिलाओं ने सबसे ज्यादा बराक ओबामा को वोट देकर लिस्ट में सबसे आगे रखा. इस सूची में महानायक अमिताभ और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का नाम भी था.
