मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख पर भी फीफा वर्ल्डकप का जादू चढ़ गया है. उन्होंने आज ट्वीट करके कहा कि वे वर्ल्डकप को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे टीवी से चिपकने को भी तैयार हैं.
गौरतलब है कि आज से ब्राजील में फीफा वर्ल्डकप शुरू हो रहा है. आज ब्राजील और क्रोएशिया के बीच देर रात मैच खेला जाना है. बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों की वाहवाही बटोर चुके शाहरुख खान ने खेल की दुनिया में काफी नाम बटोरा है. क्रिकेट के आईपीएल आयोजन में उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स इस वर्ष भी विजेता बनी है.
इससे पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल का फाइनल जीत चुकी है. आईपीएल में शाहरुख जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उससे यह बात साफ हो गयी है कि उनकी खेल में रुचि है. जहां तक बात फीफा वर्ल्डकप की है, तो इसका जादू तो अभी पूरी दुनिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है.
