रैपर बादशाह और हनी सिंह के बीच है जोरदार टक्कर, जाने कौन निकल रहा है आगे...

मुंबई : अपने गाने को रॉल्स रॉयल्स बताते हुए बादशाह के गाने को नैनो बताने वाले रैपर हनी सिंह का गाना "बिलिनियर" यूट्यूब में सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. उसके ठीक नीचे बादशाह का गाना "प्रोपर पटोला" है. हालांकि दोनों गाने को अपलोड करने में तीन घंटे का अंतर है. हनी सिंह का गाना […]

मुंबई : अपने गाने को रॉल्स रॉयल्स बताते हुए बादशाह के गाने को नैनो बताने वाले रैपर हनी सिंह का गाना "बिलिनियर" यूट्यूब में सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है. उसके ठीक नीचे बादशाह का गाना "प्रोपर पटोला" है. हालांकि दोनों गाने को अपलोड करने में तीन घंटे का अंतर है. हनी सिंह का गाना बादशाह के गाने के तीन घंटे पहले अपलोड किया गया है. बादशाह के गाने प्रोपर पटोला को 9 मीलियन लोग देख चुक हैं जबकि हनी सिंह के गाने को 4.5 मीलियन लोगों ने देखा है.

हनी लंबे वक्त से म्यूजिक एलबम से दूर हैं. उन्होंने बीच – बीच में कई गाने दिये लेकिन अबतक किसी एलबम में उनकी झलक नहीं दिखी. अपने सोशल मीडिया पर रैपर "हनी सिंह" खासा एक्टिव रहते हैं. हाल में ही उन्होंने जिम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह अपने आने वाले म्यूजिक एलबम की तैयारी कर रहे हैं.
रैपर हनी सिंह और रैपर बादशाह, रफ्तार समेत कई लोगों के निशाने पर रहते हैं. हनी ने बादशाह के गाने पर एक बार टिप्पणी की थी जिसमें खुद के गाने को रोल्स रॉयल्स और बादशाह के गाने को नैनो बता दिया था. बादशाह से कई बार इंटरव्यू में हनी की इस टिप्पणी पर सवाल किया गया. रैपर रफ्तार और बादशाह ने हनी को लेकर कई बार बयान दिया है. इन रैपर को पसंद करने वाले फैन्स भी अपने स्टार को खूब स्पोर्ट करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >