तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. तनुश्री दत्ता 10 साल पहले मसले को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस मामले पर तनुश्री दत्ता को बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है लेकिन वहीं कुछ बड़े सितारे इस मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं. वहीं अब इस संजीदा मामले को लेकर शक्ति कपूर ने संवेदनशील बयान दिया है. शक्ति कपूर हाल ही में अमेरिका से भारत लौटे हैं.
हाल ही में मीडिया ने जब उनसे पूछा कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अजीब सा जवाब दिया. उन्होंने कहा,’ 10 साल पहले. मुझे इस बारे में कुछ मालूम नहीं. 10 साल पहले तो मैं छोटा बच्चा था.’
हैरानी की बात यह है कि जब शक्ति कपूर से कृष्णा राज कपूर के निधन के बारे में पूछा गया तो उनके पास सारी जानकारी मौजूद थी. शक्ति कपूर ने कहा,’ मैंने जब ऋषि कपूर का ट्वीट देखा कि वो बीमार हैं और वे इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं तो मैं हैरान हो गया. वहीं अगली सुबह मुझे कृष्णा राज कपूर के निधन के बारे में खबर मिली तो मुझे बहुत दुख हुआ. कपूर परिवार को ईश्वर हिम्मत दें.’
एक इंटरटेनमेंट टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर न सिर्फ संगीन आरोप लगाये थे बल्कि सेट पर अपने साथ हुई मारपीट का भी खुलासा किया था. उनके इस बयान ने इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया था. नाना पाटेकर के बारे में हर कोई जानता है. उनका बरताव औरतों के प्रति अपमानजनक रहा है. इंडस्ट्री के लोग उनके बारे में सब जानते हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की है.
हाल ही में अमिताभ बच्चन ने यह कहते हुए इस बात के टाल दिया था कि, ना मैं नाना पाटेकर हूं और न ही तनुश्री, ऐसे में मैं आपके सवालों के जवाब कैसे दे सकता हूं.’ वहीं आमिर खान ने कहा था कि,’ अगर सच में ऐसा हुआ है तो इसकी जांच होनी चाहिये. जब ऐसी चीजें सुनने को मिलती है तो दुख होता है.’
