कृष्‍णा राज कपूर के निधन से दुखी सलमान खान, लिखा ये भावुक पोस्‍ट

दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 87 वर्ष की थी. उनके निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं. उनके शव को चेम्बुर स्थित उनके आर. के. बंगला पर दिन भर दर्शन के लिए रखा गया था. बॉलीवुड के […]

दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह 87 वर्ष की थी. उनके निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में हैं. उनके शव को चेम्बुर स्थित उनके आर. के. बंगला पर दिन भर दर्शन के लिए रखा गया था. बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे. सलमान खान तो यहां नहीं आ पाये लेकिन उन्‍होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज जरूर लिखा है. सलमान ने ट्वीट कर लिखा,’ मैं और मेरी मां आपको बहुत मिस करेंगे कृष्णा आंटी.’

ऋषि कपूर अपनी मां को अंतिम विदाई देने मुंबई नहीं पहुंच पाये. दरअसल वे 29 सितंबर को ही इलाज कराने के लिए रवाना हुए हैं. लेकिन उन्‍हें जैसे ही मां के निधन की खबर मिली उन्‍होंने बेटे रणबीर कपूर को मुंबई के लिए रवाना कर दिया है.

कृष्‍णा राज कपूर के निधन के बाद बेटे रणधीर कपूर ने बताया, “ दिल का दौरा पड़ने से आज सुबह पांच बजे मेरी मां का निधन हो गया. वृद्धावस्था भी इसमें एक बड़ा कारण रहा. उनके निधन से हम बहुत दुखी हैं.’ राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी 1946 में हुई थी. उनकी पांच संतानों में दो बेटियां – रितु और रीमा हैं, जबकि तीन बेटे रणधीर, ऋषि और राजीव हैं.

रिद्धीमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी. साहनी ने अपनी दादी की तस्वीर लगाते हुए लिखा, मैं आपसे प्यार करती हूं और हमेशा ही करती रहूंगी. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे, दादी.’ बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान, रवीना टंडन और अनुपम खेर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >