अब अभिनेता के रूप में दिखेंगे जानेमाने निर्देशक महेश भट्ट

उम्र के इस पड़ाव में जानें माने निर्देशक महेश भट्ट एक्टिंग करते नजर आयेंगे. मूवी ‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी’ से महेश भट्ट एक्टिंग का डेव्‍यू करने जा रहे हैं. बीते दिनों मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिल्म में अपने अभिनय का अनुभव शेयर करते हुए महेश भट्ट […]

उम्र के इस पड़ाव में जानें माने निर्देशक महेश भट्ट एक्टिंग करते नजर आयेंगे. मूवी ‘द डार्क साइड ऑफ लाइफ : मुंबई सिटी’ से महेश भट्ट एक्टिंग का डेव्‍यू करने जा रहे हैं. बीते दिनों मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. फिल्म में अपने अभिनय का अनुभव शेयर करते हुए महेश भट्ट ने कहा- अभिनय मुश्किल काम है. इसमें आपको डायलॉग याद रखने पड़ते हैं.
मेरे लिए कैमरे के पीछे रहकर अभिनय के बारे में बताना आसान है, जबकि कैमरे के सामने उसे निभानाबेहद मुश्किल भरा है. यह एक अलग माध्यम है और मैं खुद को एक अभिनेता कभी नहीं मानूंगा और यदि दर्शकों को फिल्म में मेरा अभिनय पसंद आता है, तो इसका पूरा श्रेय निर्देशक तारिक खान को जाता है.
निर्माता राजेश परदासानी की इस फिल्म में निखिल रत्नापारखी, अलीशा खान व केके मेनन भी अहम भूमिकाओं में नजर आयेंगे. यह फिल्म अगले महीने 5 अक्तूबर को रिलीज होगी. ‘सारांश’, ‘नाम’ और ‘जख्म’ महेश भट्ट के निर्देशन में बनीं यादगार फिल्में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >