मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘हीरोपंती’ ने 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. टाइगर की फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 36 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उल्लेखनीय है कि साजिद नाडियाडवाला निर्मित और शब्बीर खान निर्देशित हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ और कृति शैनॉन की मुख्य भूमिका है. यह फिल्म 23 मई को रिलीज हुई थी.
बॉलीवुड में हीरोपंती से धमाकेदार वापसी करने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया है कि का उनके पिता जैकी श्रॉफ नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बने. टाइगर ने कहा मेरे पिता नहीं चाहते थे कि मैं भी उनकी तरह अभिनेता बनूं. उन्होंने कहा, मेरे पिता मेरे फिल्मी करियर के बारे में दखल अंदाजी नहीं करते हैं.
टाइगर श्रॉफ ने बताया वह क्या करने वाले हैं इसकी जानकारी मां को भी नहीं होती है. उन्होंने बताया, हीरोपंती की शूटिंग के दौरान उनके पिता जैकी श्रॉफ सेट पर कभी नहीं आये. टाइगर ने कहा कि मेरे पिता जानते है कि मैं हार्ड वर्कर हूं. हम लोग घर में फिल्म के बारे में बात नहीं करते हैं.
