मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना शनिवार को मुंबई सबअर्बन में नजर आये, लेकिन उनका व्यवहार अन्य दिनों की अपेक्षा काफी अलग नजर आया. दरअसल, आयुष्मान को देखते ही वहां मौजूद फोटोग्राफर उनकी फोटो खिंचने लगे. ऐसा होता देख आयुष्मान मीडिया से अपना चेहरा छिपाने लगे.
मीडिया में चल रही खबर के अनुसार आयुष्मान ब्लू कलर की ड्रेस और वाइट कलर की स्नीकर पहने हुए थे. फोटोग्राफर्स ने जब उनसे फोटो के लिए आग्रह किया तो वह पोज देने की बजाय अपना चेहरा छिपाते दिखे. आयुष्मान के इस व्यवहार को लोग अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा के ट्वीट से जोड़कर देख रहे हैं.
सान्या ने सात सितंबर को ट्वीट करते हुए अपने ट्विटर वॉल पर लिखा था कि आयुष्मान खुराना को ‘बधाई हो’… है गाईस…विश करो और पूछो, खुशखबरी क्या है? उनके पास शेयर करने के लिए कुछ है.’ इसके बाद आयुष्मान का ट्वीट सामने आता है और वे ट्वीट करते हुए लोगों से कहते नजर आते हैं कि उन्हें विश करना बंद करें.
आयुष्मान ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि यार ये हो क्या रहा है? क्या आप लोग मुझे बधाई हो विश करना बंद करेंगे. सान्या मल्होत्रा किस चक्कर में फंसा दिया तूने? सुबह से फोन बजता ही जा रहा है. नहीं सुनना मुझे #MatBoloBadhaaiHo! हालांकि, न केवल आयुष्मान के फैंस को, बल्कि बॉलिवुड सितारों को भी इस मामले के बारे में जानने की जल्दी है. इस खबर के चर्चे में आने के बाद उनकी फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ की को-स्टार भूमि पेडनेकर, फिल्म मेकर करण जौहर और आलिया भट्ट समेत अन्य बॉलिवुड सितारों ने भी आयुष्मान को विश किया और पूछा कि गुड न्यूज क्या है.
