120 Bahadur Review: अहिर कंपनी की सच्ची वीरता को सलामी देती ऐतिहासिक फिल्म, जानें खासियत और पूरा रिव्यू

120 Bahadur Review: फिल्म अहिर कंपनी की वीरता और रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को सच्चे सम्मान के साथ दिखाती है. आलोचक भी इसकी प्रामाणिकता की सराहना कर रहे हैं.

120 Bahadur Review: एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज की फिल्म 120 बहादुर अब सिर्फ एक युद्ध-कथा नहीं रही, बल्कि अहिर समुदाय के ऐतिहासिक सैन्य योगदान को नई पहचान देने वाली एक महत्वपूर्ण सिनेमैटिक उपलब्धि बन गई है. रिलीज के बाद से फिल्म ने दर्शकों के बीच एक नई चर्चा को जन्म दिया है. खास जाकर उन लोगों में, जिन्होंने पहले इसके चित्रण को लेकर सवाल उठाए थे.

निर्देशक रजनीश ‘रेजी’ घई ने कहानी को इस तरह गढ़ा है कि अहिर सैनिकों की बहादुरी, अनुशासन और बलिदान केवल दिखते नहीं, बल्कि महसूस होते हैं. संवाद, भाषा, बोली और सांस्कृतिक बारीकियों पर की गई रिसर्च स्पष्ट झलकती है और यही कारण है कि आलोचक और दर्शक दोनों इसकी सच्चाई और संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं.

शुरुआत में जहां विरोध के सुर उठे थे कि क्या फिल्म अहिर समुदाय के योगदान को सही तरह दिखा पाएगी, वहीं अब स्क्रीन पर उभरती कहानी ने उन संदेहों को काफी हद तक दूर कर दिया है. कई लोगों का मानना है कि जिन्होंने फिल्म पर आपत्ति जताई थी, उन्हें अब इसे खुले मन से दोबारा देखना चाहिए, क्योंकि यह अहिर पहचान, कर्तव्यबोध और अटूट साहस को पूरे सम्मान के साथ पेश करती है.

फिल्म का केंद्र है 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लड़ी गई ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई, जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 वीर जवानों ने अद्भुत पराक्रम दिखाया था. मेजर शैतान सिंह भाटी (पीवीसी) की भूमिका में नजर आ रहे फरहान अख्तर ने उस अडिग नेतृत्व को जीवंत कर दिया है, जिसने इस युद्ध को भारतीय इतिहास की सबसे गौरवपूर्ण लड़ाइयों में शामिल किया.

फिल्म की आत्मा एक दमदार पंक्ति में समायी है, “हम पीछे नहीं हटेंगे.” यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं, बल्कि उन 120 बहादुरों की विचारधारा और अटूट देशभक्ति का प्रतीक है. रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और अमित चंद्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के दिलों में देशभक्ति की नई लहर पैदा कर रही है.

यह भी पढ़ें- Ra.One 2: शाहरुख खान ने G.One की वापसी को लेकर किया खुलासा, सीक्वल को लेकर बोले- हम इसे दोबारा कर सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >