120 Bahadur Box Office Collection Day 6: छठे दिन भी नहीं चली फरहान अख्तर की फिल्म, कुल कमाई चौंकाने वाली

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: फरहान अख्तर की फिल्म की कमाई छठे दिन भी सुस्त है. ऐसे में आइए डे वाइज कलेक्शन रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

120 Bahadur Box Office Collection Day 6: फरहान अख्तर की नई फिल्म ‘120 बहादुर’ रिलीज के बाद से चर्चा में तो है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद से काफी कमजोर रहा है. 21 नवंबर को रिलीज हुई यह वॉर-एक्शन फिल्म रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है. ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिलने के बावजूद फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में सफल नहीं हो पाई.

फिल्म की टक्कर ‘मस्ती 4’ से हुई, जो खुद भी धीमी शुरुआत के कारण बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई. ऐसे में आइए अब ‘120 बहादुर’ के छठे दिन की कमाई पर एक नजर डालते हैं.

छठे दिन ‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने डे 6 को रात 7 बजे तक 0.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही मूवी का कुल नेट कलेक्शन 13.46 करोड़ रुपये पहुंच गया है. हालांकि, यह शुरूआती आंकड़े हैं और नाईट शोज के बाद इनमें कुछ बढ़त हो सकती है, लेकिन फिलहाल अर्ली रिपोर्ट्स से साफ हैं कि छठे दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट जारी रही.

डे-वाइज ‘120 बहादुर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Day 1: 2.25 करोड़ रुपये
  • Day 2: 4 करोड़ रुपये
  • Day 3: 4 करोड़ रुपये
  • Day 4: 1.4 करोड़ रुपये
  • Day 5: 1.5 करोड़ रुपये
  • Day 6: 0.46 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

कुल (Total): 13.46 करोड़ रुपये

जावेद अख्तर का रिव्यू

फरहान अख्तर ने मेजर भाटी के किरदार को बेहद दमदार तरीके से निभाया है. साथी सैनिकों के साथ उनकी बॉन्डिंग और इमोशनल सीन्स दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं. फिल्म में सैनिकों की शहादत को बड़े सम्मान और सादगी से दिखाया गया है.

जावेद अख्तर ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “एक बेहतरीन फिल्म, जिस तरह इसमें सैनिकों की शहादत को दिखाया गया है… निर्माता-निर्देशक भी इसे देखकर रो पड़ते हैं.”

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein First Review: टिकट बुक करने से पहले पढ़ें धनुष-कृति की फिल्म का पहला रिव्यू, मिले इतने स्टार्स, क्रिटिक बोले- क्लाइमेक्स ही इसकी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >