परिचय
वैशाली टक्कर
बातचीत : उर्मिला कोरी, मुंबई
हाल में शुरू हुए शो ‘सुपर सिस्टर्स’ में नजर आ रही वैशाली टक्कर अपने फिटनेस मंत्र पर कहती हैं कि हर किसी को यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि अगर वाकई आपने अपना फिटनेस गोल पूरा कर लिया है या फिर पहले से ज्यादा फिट हैं, तो आपको इसे बरकरार रखने की कोशिश जारी रखनी होगी. एक नजर उनके फिटनेस और डाइट पर.
मैं अपने सेकेंडरी स्कूल डेज में काफी मोटी थी. तब बिना किसी टेंशन के जमकर जंक फूड खाती थी. जब लोग मुझे ‘मोटी’ कहकर बुलाने लगे तब मेरी मां ने मुझे कहा कि अब समय आ चुका है कि मैं डाइट पर जाऊं और एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनी जिंदगी में अपनाऊं. इसके बाद मैंने अपना पूरा ध्यान अपनी सेहत पर देना शुरू किया.
मैं अपना वजन कम करने में जुट गयी. उस दिन के बाद से अब तक अपनी फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक हूं. फिटनेस रिजीम की बात करूं, तो मैं कोई विशेष फिटनेस रिजीम फॉलो नहीं करती हूं. मैं जिम जाना पसंद नहीं करती हूं. बहुत जल्दी बोर हो जाती हूं, लेकिन पिछले कुछ समय से मैंने जिम जाना शुरू किया है. मैं योग भी करती हूं. मैं हफ्ते में 5 दिन जिम करती हूं और दो दिन योग. हम सभी को कम-से-कम 45 मिनट हर दिन फिजिकल एक्टिविटीज करना ही चाहिए.
नारियल पानी और छाछ पीना है पसंद
अगर डाइट की बात करूं, तो मेरे डाइट में प्रोटीन, फाइबर सबसे ज्यादा अहमियत रखता है. लिक्विड डाइट भी बहुत अच्छा होता है. यही वजह है कि मैं पानी के अलावा नारियल पानी और छाछ बहुत पीती हूं. मैं फल भी खूब खाती हूं. मेरे ब्रेकफास्ट में फल रहता है. मुझे लगता है कि खाली पेट फल खाने से उसका बहुत फायदा होता है. डिनर मैं नहीं लेती हूं, इस समय बस दूध पीती हूं.
अगर मुझे डिनर लेना ही है, तो कोशिश होती है कि सोने से तीन घंटे पहले खाना खा लूं. अगर आपको फिट रहना है, तो रात को हैवी खाना खाने से बचना होगा. मैं अब नॉर्थ स्टाइल का ग्रेवी से भरपूर खाना नहीं खाती. गेहूं की रोटी भी अपने खान-पान में शामिल नहीं करती हूं. उसकी जगह ज्वार की रोटी खाती हूं. मैं जंक फूड से भी दूर रहती हूं. फिट रहने के लिए अच्छी आदतों को भी शामिल करना होता है. धूम्रपान और अल्कोहल आपकी सारी मेहनत बेकार कर सकता है.
फिटनेस आइडल
जो लोग मोटे से दुबले हुए हैं, वे सब मेरे फिटनेस आइडल हैं. मेरे पास बहुत सारे फिटनेस आइडल हैं, जिन्होंने फैट से फिट बनने में कड़ी मेहनत की है.
बेस्ट कॉम्प्लिमेंट
अपने फिटनेस के लिए जो सबसे बेहतरीन कॉम्पलिमेंट मुझे मिला है, वह ये कि जब मैं मोटी थी तो मेरा चेहरा फुला हुआ लगता था और अब मेरे वही दोस्त कहते हैं कि मेरा चेहरा पहले से आधा हो गया है और मैं पहले से काफी हॉट दिखने लगी हूं.
मुझे लगता है कि फिटनेस आपको खूबसूरत दिखने में भी अहम रोल अदा करता है. जब आप फिट होते हैं तो कॉन्फिडेंट भी होते हैं. आप फिट होते हैं तो अपनी पसंद के कपड़ों का चुनाव करते हैं, जो आपके व्यक्तित्व को और खूबसूरत बनाता है. अनफिट होने पर आपके पास कपड़े पहनने के सीमित ऑप्शन्स होते हैं.
