दिशा पाटनी नहीं, ये एक्‍ट्रेस निभायेंगी ''भारत'' में सलमान की बहन का किरदार

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्‍म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्‍म हुआ है. अब सलमान इस फिल्‍म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग माल्‍टा में शुरू कर चुके हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्‍बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी […]

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म ‘भारत’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में फिल्‍म की शूटिंग का पहला शेड्यूल खत्‍म हुआ है. अब सलमान इस फिल्‍म के सेकेंड शेड्यूल की शूटिंग माल्‍टा में शुरू कर चुके हैं. फिल्‍म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्‍बू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी काम कर रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें थी कि दिशा पाटनी ‘भारत’ में सलमान खान की बहन का रोल निभा रही हैं.

लेकिन ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,’ दिशा नहीं बल्कि तब्‍बू फिल्‍म में सलमान की बहन बनेंगी. कहा जा रहा है फिल्‍म में तब्‍बू का छोटा लेकिन अहम किरदार होगा.

खबरें यह भी है कि दिशा पाटनी फिल्‍म में सलमान खान के लव इंट्रेस्‍ट के रोल में दिखाई देंगी. हाल ही में टीम ने दिशा पटानी के साथ एक डांस नंबर भी शूट किया है. बताया जा रहा है कि फिल्‍म के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने बात को पूरा ख्याल रखा है कि गाने में सलमान के चार्टबस्‍टर होने के लिए सभी एलीमेंट्स मौजूद हों.

फिल्‍म की शूटिंग पंजाब और दिल्‍ली के अलावा अबू धाबी और स्‍पेन में फिल्‍माई की जायेगी. ‘भारत’ फिल्‍म साउथ कोरियन फिल्‍म ‘ओड टू माइ फादर’ का आडॉप्‍टेशन है. फिल्‍म एक ऐसे व्‍यक्ति की कहानी दिखाई गई है जो अपने परिवार से बिछड़ जाता है और फिर वह अपने परिवार को एक साथ जोड़ने की कोशिश करता है. इस फिल्‍म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्‍म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >