इस तरह सलमान खान को मनाने की कोशिश कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लार्इफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. खबरे हैं कि प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्‍म छोड़ने से सलमान खान खफा हैं. हाल ही में सलमान मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के फैशन शो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को इग्‍नोर करते दिखे थे. […]

प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लार्इफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. खबरे हैं कि प्रियंका चोपड़ा के भारत फिल्‍म छोड़ने से सलमान खान खफा हैं. हाल ही में सलमान मशहूर फैशन डिजायनर मनीष मल्‍होत्रा के फैशन शो में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा को इग्‍नोर करते दिखे थे. इस मामले में मीडिया ने प्रियंका की मां से बात करने की लेकिन उन्‍होंने साफ-साफ कुछ भी कहने से इंकार कर दिया.

इस बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है जिसे सलमान खान से जोड़ कर देखा जा रहा है. कुछ दिन पहले ही सलमान के बहनोई आयुष शर्मा की डेब्‍यू फिल्‍म ‘लवरात्र‍ि’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था.

प्रियंका ने ‘लवरात्र‍ि’ का ट्रेलर देखा और सोशल मीडिया पर आयुष शर्मा के बॉलीवुड में आने का स्‍वागत किया. प्रियंका के इस ट्वीट को देखकर लगता है वो सलमान की नाराजगी दूर करना चाहती हैं. उन्‍होंने ट्वीट किया, मेरे दोस्‍त आपका स्‍वागत है. ट्रेलर को देखकर लगता है कि तुम्‍हारा बॉलीवुड में शानदार डेब्‍यू होने जा रहा है. वारिना हुसैन को भी ढेर सारी शुभकामनायें और लव‍रात्र‍ि को ढेर सारा प्‍यार.’

प्रियंका के इस ट्वीट के बाद हर कोई सलमान के रिप्‍लाई को इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि प्रियंका ने भारत फिल्‍म छोड़ने के बाद दूसरी बॉलीवुड फिल्‍म ‘द स्कॉई इज पिंक’ की शूटिंग शुरू कर दी. इस फिल्‍म में फरहान अख्‍तर मुख्‍य भूमिका में हैं. इससे पहले दोनों ‘दिल धड़कने’ फिल्‍म में स्‍क्रीन शेयर कर चुके हैं. इसके अलावा उन्‍होंने क्रिस प्रैट के आपोजिट एक बड़ी हॉलीवुड फिल्‍म साइन की है.

हालांकि सलमान ने प्रियंका के ‘भारत’ फिल्‍म छोड़ने पर कहा था,’ हमें आखिरी मूमेंट में पता चला, करीब शूटिंग के 10 दिन पहले. मेरी शूटिंग शुरू हो गई थी, उनके शेड्यूल के शुरू होने से 10 दिन पहले पता चला कि वो फिल्‍म नहीं करना चाहती हैं. वे घर पर आईं और उन्‍होंने बताया कि वो फिल्‍म नहीं करना चाहतीं. हमने कहा, क्‍यों नहीं अगर आप यह फिल्‍म नहीं करना चाहती हैं तो न करें.’

‘टाइगर जिंदा है’ अभिनेता ने कहा,’ वजह चाहे जो भी हो, शादी को या पिक्‍चर का या उन्‍हें इंडिया में काम नहीं करना, मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्‍में और टीवी शो करना है, यह उनका रीजन है. हम उनके लिए बहुत खुश हैं और उन्‍हें सपोर्ट करते रहेंगे. अगर वे यहां (भारत) में काम नाम करें तो क्‍या हुआ, वहां भी तो वे भारत का नाम रोशन कर रही हैं. अगर सलमान के साथ काम नहीं कर रही हैं, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो हिंदुस्‍तान का नाम तो रोशन होगा ही न.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >