इस विदेशी बाला को डेट कर रहे हैं अरबाज खान, ऐसे किया था बर्थडे विश

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद सलमान खान के भाई अरबाज खान अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. पिछले काफी वक्‍त से अपनी प्रोफेशनल लाईफ को लेकर तो नहीं पर्सनल लाईफ को लेकर खासा सुर्खियों बटोर रहे हैं. मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम कई लड़कियों से जुड़ चुका है. […]

मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद सलमान खान के भाई अरबाज खान अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. पिछले काफी वक्‍त से अपनी प्रोफेशनल लाईफ को लेकर तो नहीं पर्सनल लाईफ को लेकर खासा सुर्खियों बटोर रहे हैं. मलाइका से अलग होने के बाद अरबाज का नाम कई लड़कियों से जुड़ चुका है. लेकिन अब कहा जा रहा है कि वे विदेश बाला जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं. उन्‍होंने अपना 51वां बर्थडे भी उन्‍हीं के साथ मनाया था.

अरबाज के जन्‍मदिन के मौके पर जॉर्जिया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बेहद ही खूबसूरत तसवीर शेयर करते हुए खास तरीके से बर्थडे विश किया था. जॉर्जिया ने लिखा, ‘ आज का दिन तुम्हारा है. हैप्पी बर्थडे रॉकस्टार.’

https://www.instagram.com/p/BmDDjnpjVQj/?utm_source=ig_embed

इस पोस्‍ट के साथ जॉर्जिया ने दो-दो बार #happybirthday #happybdayboy जैसे हैशटैग का इस्‍तेमाल किया था. उन्‍होंने लव वाले इमोजी का भी इस्‍तेमाल किया था. इस पोस्‍ट में उन्‍होंने अरबाज खान को भी टैग किया है. जॉर्जिया और अरबाज की इस तसवीर को बेहद पसंद किया जा रहा है.

कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरीयस हैं. जॉर्जिया और अरबाज को कई मौकों पर एकसाथ देखा गया है. बता दें कि जॉर्जिया साल 2017 में फिल्‍म ‘गेस्‍ट इन लंदन’ में नजर आई थीं.

बता दें कि मलाइका अरोड़ा भी अपने बेटे के साथ अरबाज की बर्थडे में शामिल हुई थीं. दोनों की एक तसवीर मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. साथ ही उन्‍होंने अपने जीजाजी को बर्थडे विश भी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >