आलिया-रणबीर के रिश्‍ते पर पहली बार बोले ऋषि कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों बुल्‍गारिया में फिल्‍म ब्रह्मास्‍त्र के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों के अफेयर के चर्चे भी जोरों पर है. दोनों के परिवारवालों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही है. हालांकि आलिया इस बारे में मीडिया से बात करने से बच रही हैं वहीं रणबीर इशारों-इशारों में इस […]

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इनदिनों बुल्‍गारिया में फिल्‍म ब्रह्मास्‍त्र के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं. दोनों के अफेयर के चर्चे भी जोरों पर है. दोनों के परिवारवालों के बीच भी नजदीकियां बढ़ रही है. हालांकि आलिया इस बारे में मीडिया से बात करने से बच रही हैं वहीं रणबीर इशारों-इशारों में इस रिश्‍ते पर हामी भर रहे हैं. अब रणबीर आलिया के अफेयर पर ऋषि कपूर का रियेक्‍शन सामने आया है.

मिडे डे को दिये एक इंटरव्‍यू में कहा,’ जो है वो है, सबको पता है. मुझे इस बारे में कुछ कहने की जरुरत नहीं है. रणबीर के लिए यह शादी करने का सबसे बढिया समय है. मैं 27 साल में सेटल हो गया था. रणबीर 35 का हो गया है.’

ऋषि कपूर ने आगे कहा,’ इसलिए रणबीर को शादी के बारे में सोचना चाहिये. वो अपनी पसंद की किसी भी लड़की से शादी कर सकता है. हमें उसकी पसंद से कोई परेशानी नहीं है. मैं जाने से पहले अपने नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं. रणबीर हो या कोई दूसरा एक्‍टर, वे अपने काम पर ज्‍यादा फोकस हैं. वे जिन लड़कियों से मिलते हैं वे अभिनेत्र‍ियां होती हैं. वे ज्‍यादा लोगों से मिलते-जुलते नहीं हैं. ये फिल्‍मों में काम करनेवालों का क्लिपसाइड है.’

जब उनसे पूछा गया कि क्‍या वे बेटे से शादी के बारे में बात कर सकते हैं ? इसका जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा,’ मैं इस बारे में ज्‍यादा बात नहीं करता हूं लेकिन मुझे मेरी पत्‍नी उसे बोलती रहती है और रणबीर ऐसे सवालों से हमेशा दूर भागता है. जब भी रणबीर शादी के लिए तैयार होगा, हमें बेहद खुशी होगी.’

पिछले दिनों रणबीर ने आलिया भट्ट के साथ अफेयर की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्‍होंन जीक्यू इंडिया मैगजीन दि‍ये गये इंटरव्यू में आलिया भट्ट संग अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा था, हां, यह सबकुछ अभी नया है. नया नया प्यार आपके अंदर बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है. आपकी पुरानी ट्रिक्स अचानक नयी हो जाती है. आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे रिश्तों की वैल्यू है.

रणबीर ने आगे कहा था लेकिन इन सबसे अहम यह है कि फिलहाल इस (रिश्ते) पर बात करना जल्दबाजी होगी. एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया का काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है, मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >