क्‍या इस खूबसूरत कनाडियन मॉडल का डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन ?

सोनू की टीटू की स्‍वीटी और प्‍यार का पंचनामा जैसी फिल्‍मों से बॉलीवुड में छाये चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वे अपने प्रोफेशनल लाईफ को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन मुंबई के बांद्रा में अपनी गर्लफ्रेंड संग […]

सोनू की टीटू की स्‍वीटी और प्‍यार का पंचनामा जैसी फिल्‍मों से बॉलीवुड में छाये चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वे अपने प्रोफेशनल लाईफ को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाईफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन मुंबई के बांद्रा में अपनी गर्लफ्रेंड संग नजर आये. बताया जा रहा है कि कार्तिक कनाडियन मॉडल डिंपल शर्मा को डेट कर रहे हैं और हाल ही में दोनों एकसाथ कैमरे में कैद हुए. जानें कौन हैं डिंपल शर्मा ?

डिंपल शर्मा भारतीय मूल की कनाडियन मॉडल हैं. इनदिनों वे मुंबई में मॉडलिंग और एड वर्ल्‍ड में छाई हुई हैं. वे रणबीर कपूर के साथ एक कमर्शियल एड में नजर आई थीं.

पिछले दिनों खबरें थीं कि कार्तिक फिल्‍म सोनू की टीटू की स्‍वीटी की लीड अभिनेत्री नुसरत भरूचा को डेट कर रहे हैं, लेकिन ये चर्चाएं कोरी अफवाहें निकली. वे डिंपल शर्मा को डेट कर रहे हैं. हालांकि कार्तिक ने सार्वजनिक तौर पर कभी इस रिलेशनशिप के बारे में कोई बात नहीं की है. डिंपल कार्तिक आर्यन के साथ एक imperial blue की एड में नजर आईं थीं.

डिंपल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपने इवेंट्स और शूट्स की तसवीरें शेयर करती रहती हैं. उनकी तसवीरें देखकर लगता है कि वे बॉलीवुड फिल्‍मों में इंट्री को तैयार हैं और मॉडलिंग में नाम कमाने के बाद अब वह बॉलीवुड में ब्रेक चाहती हैं.

हाल ही में डिंपल शर्मा ने एक मर्सडीज कार खुद को गिफ्ट की थी. इस गाड़ी के साथ उन्‍होंने अपनी तसवीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी. डिंपल की तसवीरें को देखकर लगता है कि वह सफर करने की शौकीन हैं. बता दें कि डिंपल शर्मा के इंस्‍टाग्राम पर एक लाख से ज्‍यादा फॉलोवर्स हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >