हमेशा से यह ख्‍वाब देखती थीं जाह्नवी कपूर, अब होगा पूरा

मुंबई : फिल्म जगत में कदम रखने जा रही श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्‍म धड़क से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आयेंगे. जाह्नवी का कहना है कि वह बचपन से ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर खुद को देखने का सपना देखती थीं. […]

मुंबई : फिल्म जगत में कदम रखने जा रही श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्‍म धड़क से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं. फिल्‍म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर नजर आयेंगे. जाह्नवी का कहना है कि वह बचपन से ही सिल्‍वर स्‍क्रीन पर खुद को देखने का सपना देखती थीं. 21 वर्षीया नवोदित अभिनेत्री का ताल्लुक एक फिल्मी परिवार से है और वह बालीवुड एवं हॉलीवुड में दूसरे अभिनेताओं के साथ अभिनय करने की कल्पना करती थीं.

जाह्नवी ने कहा कि,’ वह खुद को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर हमेशा से देखना चाहती थीं.’ जब उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ देखी तो छोटी बहन खुशी को शाहरूख खान का चरित्र दिया तथा वह दीपिका पादुकोण बन गयीं.’

जाह्नवी ने आगे बताया,’ इसी तरह फिल्‍म ‘टाइटैनिक’ में खुशी को जैक बना दिया और वह रोज़ बन गयी.’ उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत जीवन में भी हम नाटकीय और फिल्मी है. हमारे परिवार में सबसे अधिक फिल्मी व्यक्ति उनके पिता हैं. वह किसी भी चीज़ को लेकर बेहद नाटकीय हैं.

जाह्नवी की पहली फिल्म ‘ धड़क ‘ आगामी शुक्रवार को रिलीज होगी. इसमें उनके साथ ईशान खट्टर की जोड़ी है. यह 2016 की एक मराठी फिल्म का हिन्दी रूपांतरण है. इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और इसके निर्माता करन जौहर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >