वीरे द वेडिंग गर्ल स्वरा भास्कर ने बतायी कास्टिंग काउच की कहानी

पहले भी वे इस तरह के अनुभव साझा कर चुकी हैं मुंबई : बॉलीवुड की वीरे द वेडिंग गर्ल स्वरा भास्कर न सिर्फ अपने बोल्ड किरदारों के लिए बल्कि बोल्ड बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. वे अपने किरदारों की तरह ही सच बाेलने में हिचकती नहीं हैं. स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच पर […]

पहले भी वे इस तरह के अनुभव साझा कर चुकी हैं

मुंबई : बॉलीवुड की वीरे द वेडिंग गर्ल स्वरा भास्कर न सिर्फ अपने बोल्ड किरदारों के लिए बल्कि बोल्ड बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. वे अपने किरदारों की तरह ही सच बाेलने में हिचकती नहीं हैं. स्वरा भास्कर ने कास्टिंग काउच पर अपना अनुभव साझा किया है. उन्होंने कहा है कि जब मैं उस आदमी से मिली तो उसने मेरे कान पर किस करने की कोशिश की और कहा आई लव यू बेबी और इसके बाद मैंने उसे दूर झटक दिया.

स्वरा भास्कर ने कहा है कि इस घटना के बाद उन्हें लगा कि ऐसा भी कुछ होता है? यह सब कास्टिंग काउच का ही हिस्सा है न? स्वरा भास्कर केअनुसार, वह शख्स स्वयं को एक बड़े फिल्म निर्माता का मैनेजर बताता था. स्वरा भास्कर के अनुसार, जब उन्होंने उसे दूर हटाने की कोशिश की तो उसने उनके बालों को अपने मुंह में भर लिया.

इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने एक अखबार से कहा था कि इंडस्ट्री में शुुरुआती दिनों में किस तरह एक फिल्ममेकर ने उनका शोषण करने की कोशिश की और उनका पीछा किया. बकौल स्वरा भास्कर – वह पूरे दिन उनका पीछा करता रहा है और रात भर कॉल करता रहा.

स्वरा के अनुसार, सीन के बारे में बात करने के लिए उन्हें होटल रूम में बुलाया जहां वह शराब पीता हुआ मिला. वह पूरे हफ्ते प्यार और सेक्स के बारे में बात करता रहा. फिर एक रात व शराब पीकर स्वरा के कमरे में आ गया और उनसे गले मिलने को कहने लगा. स्वरा भास्कर के अनुसार, ये घटनाएं बहुत डरावनी थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >