Viral Video: साइकिल पर सवार होकर ”बिरजू नाई” के पास पहुंचे वरुण धवन और फिर…

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कई शानदार आइडिया निकालते हैं. वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ में बिजी हैं और इस लुक के लिए वे हाल ही में लोकल सैलून शॉप पर पहुंच गये. वरुण मुंबई में ‘सुई धागा’ की शूटिंग के आखिरी चरण […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए कई शानदार आइडिया निकालते हैं. वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सुई धागा’ में बिजी हैं और इस लुक के लिए वे हाल ही में लोकल सैलून शॉप पर पहुंच गये. वरुण मुंबई में ‘सुई धागा’ की शूटिंग के आखिरी चरण को पूरा कर रहे हैं और फिल्म के मौजी लुक के लिए वे हर संभव प्रयास में जुटे हैं. सूत्रों की मानें तो , वरुण के चेहरे पर दाढ़ी थी और उन्हें इसे हटवाना था और सिर्फ मूंछें चेहरे पर छोड़नी थी. इसके लिए उन्होंने लोकल सैलून में जाने का फैसला किया.

सूत्रों ने बताया कि वरुण मुंबई के पश्चिमी उपनगर के ‘भारत सैलून’ तक पहुंचे. वहां काम करने वाले लोग सैलून में सुपरस्टार को देखकर चौंक गये. वरुण को ‘सुई धागा’ के लिए लुक देना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था. दिलचस्प यह है कि सैलून में मौजूद शख्स ने उनकी शानदार शेव की और उनकी मूंछों को ऐसा तराशा की वरुण धवन भी उनके फैन हो चुके हैं. वरुण ने अपनी फिल्म के लिए सही लुक देने के लिए बार्बर का धन्यवाद किया….

यहां चर्चा कर दें कि यशराज फिल्म की ‘सुई धागा’ 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. फिल्म में दो बड़े स्टार वरुण और अनुष्का शर्मा नजर आयेंगे. 28 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार, ‘सुई धागा’ आत्मनिर्भरता के माध्यम से सम्मान और प्रेम भरे जीवन की कहानी है.

यदि आपको याद हो तो फिल्म मस्ती में रोड के किनारे दुकान लगाने वाले को बिरजू नाई कहकर अभिनेताओं ने संबोधित किया था. लोग इसी तरह की बात इस लोकल सैलून के नाई के लिए भी कर रहे हैं.

VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >