VIDEO: सलमान खान की ”रेस 3” का तीसरा गाना ”अल्‍लाह दुहाई है” रिलीज

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म रेस 3 का तीसरा गाना ‘अल्‍लाह दुहाई है…’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं. इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने को एक ही घंटे में लाखों व्‍यूज मिले थे. हाल ही […]

सलमान खान की आनेवाली फिल्‍म रेस 3 का तीसरा गाना ‘अल्‍लाह दुहाई है…’ रिलीज हो चुका है. इस गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज और बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं. इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने को एक ही घंटे में लाखों व्‍यूज मिले थे. हाल ही में सलमान ने इस गाने का टीजर जारी किया था. 2.47 मिनट का ये गाना ‘अल्‍लाह दुहाई है’ गाने का अपटेडेट वर्जन है. इससे पहले फिल्‍म के दो गाने ‘हीरिए’ और ‘सेल्फिश’ सॉन्‍ग आये थे.

सलमान के साथ इस फिल्‍म में जैकलीन फर्नांडीन, बॉबी देओल और अनिल कपूर जबरदस्‍त स्‍टंट करते नजर आयेंगे. फिल्‍म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्‍ट किया है.

खबरों की मानें तो रिलीज से पहले ही को-प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने फिल्‍म को 190 करोड़ रुपये में बेच दिया है. खबरों के मुताबिक, इरोस इंटरनेशनल ने फिल्म को खरीदने के लिए प्रोड्यूसर्स को 190 करोड़ रुपये का ऑफर दिया थे. इसमें 160 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए मिनिमम गारंटी अमाउंट है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >