जब अर्जुन रामपाल के साथ काम नहीं करने का फैसला कर चुके थे शाहरुख खान-करण जौहर

अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल मेहर जेसिया ने हाल ही में संयुक्त बयान जारी कर शादी के 20 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी. दोनों के रिश्‍ते में अनबन की खबरें पिछले काफी समय से आने लगी थी. कभी इंडस्‍ट्री में शाहरुख खान और करण जौहर की गैंग का हिस्‍सा रहनेवाला कपल अब ऐसे […]

अर्जुन रामपाल और सुपरमॉडल मेहर जेसिया ने हाल ही में संयुक्त बयान जारी कर शादी के 20 साल बाद अलग होने की घोषणा की थी. दोनों के रिश्‍ते में अनबन की खबरें पिछले काफी समय से आने लगी थी. कभी इंडस्‍ट्री में शाहरुख खान और करण जौहर की गैंग का हिस्‍सा रहनेवाला कपल अब ऐसे अलग हुआ तो पुरानी बातें एक बार फिर उठने लगी है. अर्जुन और मेहर की पर्सनल लाइफ ही नहीं प्रोफेशनल लाइफ भी कुछ खास नहीं चल रही थी.

एक ऐसा वक्‍त भी आया था जब इंडस्‍ट्री ने दोनों को पूरी तरह से बायकॉट कर दिया था. एक वक्‍त था जब अर्जुन और मेहर शाहरुख और करण जौहर की गैंग का हिस्‍सा बन चुके थे और अक्‍सर साथ पार्टी करते नजर आते थे.

लेकिन साल 2011 में शाहरुख की फिल्‍म ‘रा.वन’ के बाद से ही अर्जुन और मेहर इस गैंग के साथ नजर आना बंद हो गये. दरअसल मेहर ने शाहरुख से अर्जुन के लिए फिल्‍म ‘रा वन’ में काम करने के लिए अधिक मेहनताने की मांग की. जिसके बाद से ये दोनों करण जौहर, महीप कपूर, भावना पांडे और गौरी खान के साथ कम दिखाई देने लगे. जिससे साफ लग रहा था कि इन्‍हें शाहरुख ने बायकॉट कर दिया गया.

मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार,’ अर्जुन और मेहर जेसिया शाहरुख की गैंग का हिस्‍सा हुआ करते थे. जिसके बाद उन्‍हें शाहरुख की फिल्‍म ‘रा वन’ में कास्‍ट किया गया लेकिन मेहर ने सीधे शाहरुख से अर्जुन का मेहताना बढ़ाने की मांग की थी. जिसके बाद शाहरुख ने अर्जुन के साथ दोबारा काम न करने की कसम खा ली थी. शाहरुख ने मेहर के कॉल उठाने भी बंद कर दिये थे, वैसा ही गौरी ने भी किया.

वहीं दूसरी तरफ करण जौहर ने अर्जुन को अपनी नयी फिल्‍म ‘वी आर फैमिली’ के लिए साइन किया था. लेकिन आखिरी वक्‍त में अर्जुन ने भी अपनी फीस बढ़ा ली जिससे करण भी काफी नाराज हो गये थे. उन्‍होंने भी अर्जुन के साथ दोबारा काम ने करने की ठान ली. इसके बाद शाहरुख और करण ने अपनी गैंग से अर्जुन और मेहर को बाहर का रास्‍ता दिखा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >