बेटे को लेकर बोले शाहरुख- जब आप उससे मिले तो उसे यह ना कहें कि...

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के पांचवें जन्मदिन पर उसे शुभकामनाएं दी और सभी बच्चों को प्रोत्सहित करते हुऐ कहा कि उन्हें अपने सपने पूरे करने चाहिए. सोशल मीडिया पर अबराम की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा ,‘ मेरी आंखों का तारा आज पांच वर्ष का हो गया […]

मुंबई : सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने छोटे बेटे अबराम के पांचवें जन्मदिन पर उसे शुभकामनाएं दी और सभी बच्चों को प्रोत्सहित करते हुऐ कहा कि उन्हें अपने सपने पूरे करने चाहिए. सोशल मीडिया पर अबराम की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा ,‘ मेरी आंखों का तारा आज पांच वर्ष का हो गया लेकिन उसे लगता है कि वह नौ वर्ष का है. जब आप उससे मिले तो उसे यह ना कहें कि वह पांच वर्ष का है.’

उन्होंने लिखा ,‘बच्चों को अपना संगीत सुनना चाहिए, अपने गीत गाने चाहिए और अपने खुद के सपनों में विश्वास करना चाहिए … और हां अपने पापा को बहुत सारी झप्पी भी दें .’

अभिनेता और उनकी पत्नी गौरी खान 27 मई 2013 को सरोगेसी के जरिए अबराम के माता – पिता बने थे. गौरी ने भी अबराम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा , ‘ जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे.’ शाहरुख और गौरी का एक बड़ा बेटा आर्यन (20) और एक बेटी सुहाना (18) भी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >