सलमान खान और बॉबी देओल की आनेवाले फिल्म ‘रेस 3’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. फिलहाल फिल्म की पूरी टीम फिल्म के प्रमोशन में जुटी है. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है. फिल्म के दो गाने भी रिलीज हो चुके हैं. फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में हैं. क्रिटिक्स की मानें तो सलमान खान की फिल्म है तो आसानी से यह 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जायेगी. लेकिन सलमान खान के अलावा यह फिल्म 7 एक्टर्स को ऑफर की गई थी लेकिन सभी ने इसे रिजेक्ट कर दिया.
कहा जा रहा है कि इसके बाद सलमान ने अपने हिसाब से इसकी कास्ट तय की. सलमान के अनुसार, इस फिल्म के हर किरदार को ज्यादा से ज्यादा अहमियत दी गई है. जानें किस-किस ने किया था रिजेक्ट
सैफ अली खान
सैफ अली खान ‘रेस’ की दोनों सीरीज़ में जबरदस्त एक्टिंग की थी ऐसे में उन्हें अप्रोच करना तो बनता है. लेकिन मेकर्स ने सलमान को फर्स्ट लीड दिया और सैफ को सेकंड, ऐसे में उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.
जॉन अब्राहम
रेस 2 में जॉन अब्राहम ने दमदार रोल निभाया था. इसलिए मेकर्स जॉन को भी इस फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते थे. लेकिन सलमान नहीं चाहते थे कि जॉन उनके आपोजिट काम करें, ऐसे में जॉन का नाम इस लिस्ट से हटा दिया गया.
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सेकंड लीड के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से भी संपर्क किया गया था. पहले तो उन्होंने हां कर दी थी लेकिन फिर बाद उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया.
विक्की कौशल
रेस 3 में साकिब सलीम का किरदार पहले विक्की कौशल को ऑफर किया गया था. लेकिन डेट्स नहीं होने की वजह से उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी.
आदित्य रॉय कपूर
सेकंड लीड के लिए आदित्य रॉय कपूर को ऑफर किया गया था लेकिन वो इस तरह की एक्शन फिल्म नहीं करना चाहते थे ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया.
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी को भी सेकंड लीड के लिए ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया.
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन को भी इस फिल्म में एक अहम किरदार के लिए अप्रोच किया जा रहा था लेकिन उनके पास डेट्स की कमी थी. इसलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी.
