सलमान खान ने पोस्‍ट की इस अभिनेत्री की फोटो, यूजर्स ने कहा- भाई शादी कर लो...

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में बिजी हैं. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म के पहले सॉन्‍ग में सलमान और जैकलीन की कैमेस्‍ट्री ने कहर ढाया और इसे अबतक 25 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा […]

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में बिजी हैं. रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म के ट्रेलर को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म के पहले सॉन्‍ग में सलमान और जैकलीन की कैमेस्‍ट्री ने कहर ढाया और इसे अबतक 25 मिलियन से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है. रेस 3 का प्रमोशन सलमान सोशल मीडिया पर भी कर रहे हैं. गुरुवार को उन्‍होंने एक्ट्रेस जैकलीन की एक खूबसूरत तसवीर इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी.

जैकलीन की इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. उनकी अलग-अलग कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. इस तसवीर को घंटेभर में लाखों लाइक्‍स मिले हैं.

https://www.instagram.com/p/BjJZ1SunJ7L/

सलमान द्वारा पोस्‍ट की गयी इस तसवीर में जैकलीन, खूबसूरत वादियों के बीच लाल रंग की शिफॉन साड़ी में नजर आ रही हैं. इस तसवीर को पोस्‍ट करते हुए सलमान ने लिखा,’ जैकलीन कितनी छवीट लग रही हैं.’ तसवीर से साफ है कि जैकलीन का यह लुक रेस 3 के रोमांटिक सॉन्‍ग का है जिसमें वे सलमान संग रोमांस करती नजर आ रही हैं.

एक फैन ने लिखा,’ भाई प्‍यार हो गया क्‍या ?’ एक और यूजर ने लिखा,’ भाई भाभी मिल गई क्‍या ?’ एक यूजर ने लिखा- शादी कर लो भाई.’ एक यूजर ने जैकलीन के साड़ी के कलर की भी तारीफ की. जैकलीन की इस तसवीर को यूजर्स ‘खूबसूरत’ का टैग दे रहे हैं.

बता दें कि सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज की जोड़ी ‘रेस 3’ में जलवा दिखाने को तैयार है. इस पहले दोनों ‘किक’ में धमाल मचा चुके हैं. इस फिल्म में ‘जुम्‍मे की रात है’ सॉन्‍ग लोगों को बेहद पसंद आया था. इस फिल्‍म में सलमान, जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं. ‘रेस 3’ ईद यानी 15 जून को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >