सेंसर बोर्ड ने हमें किसी तरह से परेशान नहीं किया: एकता कपूर

मुंबई : फिल्म निर्माता एकता कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग ‘ की रिलीज को लेकर ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन’ (सीबीएफसी) के साथ कोई समस्या नहीं हुई. करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की यह फिल्म अपने कुछ बोल्‍ड डॉयलॉग्‍स को लेकर चर्चा में […]

मुंबई : फिल्म निर्माता एकता कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग ‘ की रिलीज को लेकर ‘सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन’ (सीबीएफसी) के साथ कोई समस्या नहीं हुई. करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की यह फिल्म अपने कुछ बोल्‍ड डॉयलॉग्‍स को लेकर चर्चा में बनी हुई है. फिल्‍म के ट्रेलर जारी होने के बाद फिल्‍म के संवादों को लेकर चर्चाएं होने लगी थीं.

मंगलवार शाम फिल्म के संगीत लॉन्च के मौके पर एकता कपूर ने कहा , ‘सेंसर बोर्ड ने हमें किसी तरह से परेशान नहीं किया. मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती, हमें अभी सेंसर बोर्ड का प्रमाण पत्र नहीं मिला है.’

सेंसर प्रमाण पत्र पर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा , ‘रिआ (सह – निर्माता) और मेरे पिता सेंसर बोर्ड के पास प्रमाण पत्र के लिए गए थे और अगर वे दोनों इकट्ठे जा सकते हैं तो इसका मतलब फिल्म में कोई शर्मनाक बात नहीं है.’

फिल्म सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर की फिल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ के साथ एक जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >