बॉक्स ऑफिस पर होगी भाई बहन की टक्कर, ‘भावेश जोशी सुपरहीरो”, ‘वीरे दी वेडिंग” एक जून को होगी रिलीज

मुंबई : हर्षवर्धन कपूर की ‘ भावेश जोशी सुपरहीरो ‘ अब उनकी बहन सोनम कपूर आहूजा की आगामी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ से एक जून को टकरायेगी. विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब उसकी रिलीज की तारीख तीन हफ्ते पहले खिसका दी गयी […]

मुंबई : हर्षवर्धन कपूर की ‘ भावेश जोशी सुपरहीरो ‘ अब उनकी बहन सोनम कपूर आहूजा की आगामी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ से एक जून को टकरायेगी. विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब उसकी रिलीज की तारीख तीन हफ्ते पहले खिसका दी गयी है.

फिल्म निर्माताओं के अनुसार , ‘‘ फिल्म वितरण के नजरिये से एक जून एक बेहतर तारीख है. इस दौरान दर्शकों के अधिक जुटने की संभावना रहती है और हिंदी एवं अंग्रेजी फिल्मों की रिलीज का भी डर नहीं है . ” ‘ भावेश जोशी सुपरहीरो ‘ का निर्माण इरोज इंटरनेशनल , रिलायंस एंटरटेनमेंट , विकास बहल , मधु मांटेना और अनुराग कश्यप ने किया है. ‘ वीरे दी वेडिंग ‘ में सोनम के अलावा करीना कपूर खान , स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया हैं. यह फिल्म शादी की थीम पर आधारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >