Cannes 2018: दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और हुमा कुरैशी ने इस अंदाज में रेड कारपेट पर मारी इंट्री

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरू हुए 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और हुमा कुरैशी और मल्लिका शेरावत कान्‍स के रेड कारपेट पर इंट्री मार चुके हैं. अभिनेत्र‍ियों ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम के जरिये अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज़ शेयर की है. दीपिका ने […]

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में शुरू हुए 71वें कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और हुमा कुरैशी और मल्लिका शेरावत कान्‍स के रेड कारपेट पर इंट्री मार चुके हैं. अभिनेत्र‍ियों ने सोशल मीडिया इंस्‍टाग्राम के जरिये अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज़ शेयर की है. दीपिका ने कुछ तसवीरें अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर है जिसमें वे नेट गाउन में नजर आ रही हैं. वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

कंगना रनौत भी पहली बार कान्‍स के रेड कारपेट पर पहुंची चुकी हैं. इस दौरान कंगना सिल्‍वर टच में फ्लौरल नेट गाउन में नजर आ रही हैं. बैकलेस गाउन में कंगना भी बेहद खूबसूरत लग रही है.

https://www.instagram.com/p/BimgR_LBTVk/
https://www.instagram.com/p/BimpCa4HR6h/

मल्लिका शेरावत भी रेड कारपेट पर लाइट कलर के गाउन में नजर आईं. हुमा कुरैशी ने भी रेड कारपेट पर शिरकत की. हुमा का पैंटसूट ब्राउन एंड सिल्वर मिरर वर्क से डिजाइन किया गया था. हुमा ने अपने आउटफिट को सिल्वर नेकलेस से मैच किया था. उनका मेकअप भी न्यूड था.

https://www.instagram.com/p/Bim5dJtBYST/
https://www.instagram.com/p/Bin4YfwFtK6/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >