अब ऐश्वर्या भी आयेंगी इंस्टाग्राम पर , प्रशंसकों के अनुरोध पर करेंगी सोशल मीडिया का इस्तेमाल

मुंबई : सोशल मीडिया से हमेशा दूर रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरकार कल इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से जुड़ेंगी. अभिनेत्री के जनसंपर्क दल की ओर से जारी बयान के अनुसार , ‘‘ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने में सीमित रहने वाली इंसान हैं। सोशल मीडिया पर आने का उनका फैसला अपने उन प्रशंसकों का शुक्रिया […]

मुंबई : सोशल मीडिया से हमेशा दूर रहने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरकार कल इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से जुड़ेंगी. अभिनेत्री के जनसंपर्क दल की ओर से जारी बयान के अनुसार , ‘‘ ऐश्वर्या राय बच्चन अपने में सीमित रहने वाली इंसान हैं। सोशल मीडिया पर आने का उनका फैसला अपने उन प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करने का एक तरीका है जिन्होंने करियर की शुरुआत से उन्हें प्यार दिया है.

यह उनसे सीधे तौर पर जुड़ने का एक तरीका है. ” ऐश्वर्या के एक करीबी ने बताया कि प्रशंसकों एवं चाहने वालों के लगातार अनुरोध को देखते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर आने का निर्णय लिया. ऐश्वर्या कान फिल्म उत्सव में भी शिरकत करेंगी। अदाकारा अपनी अगली फिल्म ‘ फन्ने खां ‘ में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >