बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपना 30वां जन्मदिन मनाया था. इस खास मौके पर उन्हें सिने जगत के साथ-साथ फैंस ने भी बधाई संदेश भेजे. बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन ने भी अनुष्का को मैसेज कर जन्मदिन की बधाई दी, लेकिन अनुष्का ने बिग बी के विश का कोई रिप्लाई नहीं किया. जिसके बाद अमिताभ ने ट्विटर पर उनसे अनदेखी की जवाब मांगा. हालांकि जैसे ही अनुष्का ने दोबारा उनका मैसेज देखा उन्होंने तुरंत रिप्लाई किया.
अमिताभ ने ट्विटर पर अनुष्का की अनदेखी पर शिकायत करते हुए लिखा,’ मैं अमिताभ बच्चन, मैंने आपको एसएमएस से 1 मई को विश किया था. आपकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.’
बिग बी ने आगे लिखा,’ चैक किया तो पता चला आपका नंबर चेंज हो गया है. दोबारा जन्मदिन की बधाई. बीती रात आप आईपीएल में काफी अच्छी लग रही थीं.’ यूजर्स ने बिग बी के इस ट्वीट को अलग-अलग तरीके से लिया. कई यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया तो कईयों ने अनुष्का को जमकर खरी-खोटी सुनाई.
एक यूजर ने अनुष्का पर निशाना साधते हुए लिखा,’ अनुष्का आपकी गलती है. लोग बिग बी के एक रिप्लाई और लाइक के लिए तरसते हैं और आपने उनके मैसेज का रिप्लाई भी नहीं किया.’ बाद में जब अनुष्का को पता चली उन्होंने तुरंत बिग बी को रिप्लाई किया.
उन्होंने लिखा,’ बहुत-बहुत शुक्रिया सर, मेरा जन्मदिन याद रखने और शुभकामनायें भेजने के लिए ! (ये मैसेज मैंने आपको उस एसएमएस के जवाब में भेजा है.)
बता दें कि अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म ‘102 नॉट आउट’ 2 मई को रिलीज होनेवाली है. फिल्म में ऋषि कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं अनुष्का, शाहरुख खान संग फिल्म ‘जीरो’ और वरुण धवन संग फिल्म ‘सुई धागा’ में दिखेंगी.
