जब 2 महीने बाद ऑफिस पहुंचे अभिषेक बच्‍चन, मिला ऐसा नोट...इमोशनल हो गये

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन पिछले कुछ दिनों से कश्‍मीर में थे. वे वहां फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप की आनेवाली फिल्‍म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में बिजी रहे. हाल ही में शूटिंग खत्‍म कर अभिषेक मुंबई लौटे और यहां उनकी 6 वर्षीया बेटी आराध्‍या बच्‍चन ने उन्‍हें सरप्राइज कर दिया. इस बात की जानकारी उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट […]

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्‍चन पिछले कुछ दिनों से कश्‍मीर में थे. वे वहां फिल्‍मकार अनुराग कश्‍यप की आनेवाली फिल्‍म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग में बिजी रहे. हाल ही में शूटिंग खत्‍म कर अभिषेक मुंबई लौटे और यहां उनकी 6 वर्षीया बेटी आराध्‍या बच्‍चन ने उन्‍हें सरप्राइज कर दिया. इस बात की जानकारी उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर दी. आप भी आराध्‍या के इस छोटे से कोटेशन को देखकर आप भी इमोशनल हो जायेंगे.

दो महीने बाद जब अभिषेक बच्‍चन ऑफिस पहुंचे तो उन्‍हे हाथों से लिखा हुआ एक स्‍पेशल नोट मिला, जिसमें लिखा था,’ आई लव यू पापा.’ अभिषेक के फैंस को भी आराध्‍या का यह पोस्‍ट बेहद पसंद आया है.

https://www.instagram.com/p/Bh-8S7IjDnc/

अभिषेक ने यह तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "जब आप 2 महीने बाद ऑफिस जाये और बेटी ने आपके लिए एक नोट छोड़ा हो.’ अभिषेक ने हैशटैग के जरिए आराध्या को दुनिया की सबसे बेहतरीन बेटी बताया है.

फैंस आराध्‍या की तारीफ कर रहे हैं. बता दें, महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने साल 2007 में मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी. साल 2011 में इनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ. आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >