''रेस 3'' की शूटिंग के लिए कश्‍मीर पहुंचे सलमान खान, सीएम महबूबा मुफ्ती से की मुलाकात

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस-3’ के लिए कश्‍मीर पहुंचे गये हैं.उन्‍होंने यहां पहुंचकर जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आये. मुख्‍यमंत्री से हुई इस मुलाकात की तस्वीर रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की […]

बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस-3’ के लिए कश्‍मीर पहुंचे गये हैं.उन्‍होंने यहां पहुंचकर जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उनके साथ प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और बॉडीगार्ड शेरा भी नजर आये. मुख्‍यमंत्री से हुई इस मुलाकात की तस्वीर रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. उन्‍होंने तसवीर पोस्‍ट करते हुए लिखा, ‘रेस 3 की शूटिंग के लिए कश्मीर में स्वागत करने के लिए हम मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हैं.’

https://www.instagram.com/p/Bh9FJWIgZDb/

शूटिंग इनदिनों कश्‍मीर में चल रही है और शूटिंग की कुछ तसवीरें सामने आई हैं. तसवीरों में सलमान जीप चलाते नजर आ रहे हैं. दिलचस्‍प बात यह है कि जीप में सलमान खान के साथ उनके बॉडीगार्ड शेरा भी बैठे हैं. इस तसवीर में सलमान की जीप के पीछे बंदूक लिये दो कमांडो भी तैनात हैं.

बता दें कि इस फिल्‍म की शूटिाग कनाडा, नेपाल और अमेरिका समेत कुछ देशों में होगी. विदेश में फिल्‍म की शूटिंग करने के लिए सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में सजा के बाद 25 मई से 10 जुलाई तक विदेश यात्रा की अनुमति दे दी गई थी. बता दें इस मामले में उन्‍हें 5 साल की सजा सुनाई गई है. हालांकि उन्‍‍हें दो दिन बाद जमानत मिल गई थी.

https://www.instagram.com/p/Bh9j1xWglK8/

‘रेस’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में दबंग सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम मुख्‍य भूमिका में हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि यह सीरीज पिछली दोनों सीरीज से ज्‍यादा बेहतर और एक्‍शन से लबरेज होगी.

https://www.instagram.com/p/Bh9jxTOAtyt/

रेस-3 का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसेजा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान ने फिल्‍म सभी स्टार कास्‍ट से उनकी फोटो शेयर कर मिलवाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >