मणिकर्णिका: सर्व ब्राह्मण महासभा को करणी सेना का समर्थन

जयपुर: ‘पद्मावत’ का विरोध कर रहे राजपूत करणी सेना ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के मुद्दे पर बुधवार सर्व ब्राह्मण महासभा को समर्थन देने की घोषणा की. करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि फिल्म मणिकर्णिका में इतिहास को गलत ढंग से पेश किये जाने को लेकर विरोध कर रहे सर्व ब्राह्मण महासभा को […]

जयपुर: ‘पद्मावत’ का विरोध कर रहे राजपूत करणी सेना ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के मुद्दे पर बुधवार सर्व ब्राह्मण महासभा को समर्थन देने की घोषणा की. करणी सेना के संयोजक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने कहा कि फिल्म मणिकर्णिका में इतिहास को गलत ढंग से पेश किये जाने को लेकर विरोध कर रहे सर्व ब्राह्मण महासभा को करणी सेना अपना समर्थन देती है. वह सर्व ब्राहमण महासभा के साथ है.

इधर, सर्व ब्राहमण महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कल्याण सिंह से मिलकर उन्हें फिल्म मणिकर्णिका में इतिहास को गलत ढंग से पेश किए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा है.

सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ने बताया कि महासभा ने राज्यपाल से ‘मणिकर्णिका’ के निर्माता से फिल्म में इतिहास को गलत ढंग से नहीं दिखाये जाने को लेकर शपथ पत्र लेने की मांग की है.

गौरतलब है कि सर्व ब्राह्मण महासभा फिल्म मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को एक विदेशी की प्रेमिका बताये जाने को लेकर फिल्म का विरोध कर रही है.

महासभा के राज्‍य अध्‍यक्ष सुरेश मिश्रा ने सोमवार को राजस्‍थान सरकार से शूटिंग को तत्‍काल रोककर यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि फिल्‍म में ऐतिहासिक तथ्‍यों से कोई छेड़छाड़ न की गई हो.

उन्‍होंने आगे कहा था, फिल्‍म की शूटिंग तभी होने देंगे जब निर्माता इस बात का आश्‍वासन दें कि फिल्‍म में कोई भी आपत्तिजनक सीन नहीं है. एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में महासभा के अध्‍यक्ष ने कहा, अगर तीन दिन में सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी तो वे अपना विरोध और तेज कर देंगे. वे राजस्‍थान के राज्‍यपाल कल्‍याण सिंह बौर गृहमंत्री गुलाब सिंह कटारिया से भी मामले में हस्‍तक्षेप करने के लिए कहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >