जिया खान सुसाइड केस: अभिनेत्री की आत्‍महत्‍या से पहले सूरज पंचोली ने भेजे थे ये 10 मैसेज...पढ़ें

अभिनेत्री जिया खान के आत्‍महत्‍या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. सेशन कोर्ट ने जिया खान को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप तय कर दिये हैं. न्यायाधीश केडी शिरभाटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत 27 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ आरोप तय […]

अभिनेत्री जिया खान के आत्‍महत्‍या मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है. सेशन कोर्ट ने जिया खान को आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली पर आरोप तय कर दिये हैं. न्यायाधीश केडी शिरभाटे ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत 27 वर्षीय अभिनेता के खिलाफ आरोप तय किए. हालांकि अभिनेता ने खुद को निर्दोष बताया है. पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने कहा, ‘सूरज ने खुद को निर्दोष बताया और गवाहों परीक्षण 14 फरवरी से शुरू होगा.’

आरोप पत्र के मुताबिक जिया खान तीन जून 2013 को अपने घर पर फांसी पर लटकी मिली थी. वह दो दिन से सूरज के घर पर ही रह रही थी और उसी दिन सुबह अपने घर लौटी थी. सीबीआई के मुताबिक पूछताछ के दौरान सूरज ने तथ्य छिपाए और मनगढ़ंत जानकारी दी. इससे पहले जिया खान और सूरज पंचोली के बीच हुई आखिरी बातचीत भी सामने आ गई थी.

साल 2015 में अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने जिया के सुसाइड करने से एक घंटे पहले उसके और सूरज पंचोली के बीच हुई बातचीत का खुलासा किया था. 3 जून 2013 को बातचीत के बाद सूरज ने उन्‍हें 10 मैसेज भेजे थे. जब जिया की मां घर पर पहुंची तो उन्‍होंने जिया को पंखे से लटका पाया. बातचीत के अंश…

10:56 pm – Cal if u wanna talk

10:56 pm – Leave

10:57 pm – You just made my life a prison realy just wanted to eat food with K*** meet n**** and give her your new order..U f****** creep u spy on my shady f******* person! How will we ever work if you do this s***…I always trust you blindly.. Please leave me alone!

10:57 pm – U f***** it up for u!

10:58 pm – I am very unhappy

11:03 pm – U think I f****** am jealous of your success hahahahaha! F****** un greatful person

11:03 pm – Talk to n**** and find out for yourself what happened! I..wanted to surprise u on Thursday thanks for f****** it up…when u find out the truth talk to me before that don’t even think about it…how cud u spy on me! With n****! this is f***** up!

11:08 pm – call asap its urgent

11:21 pm – cal me now

11:21 pm – i wanna talk to u asap

(साभार: टाइम्‍स ऑफ इंडिया)

ऐसा दावा किया जाता है कि इस बातचीत के कुछ घंटे बाद ही जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी.

बता दें कि सूरज ने पॉलीग्राफी या ब्रेन मैपिंग टेस्ट करवाने से भी इनकार कर दिया जबकि घटना में सूरज की कथित भूमिका को लेकर तह तक जाने के लिए एजेंसी ये जांच करवाना चाहती थी.

सीबीआई ने कहा कि मुंबई पुलिस को मिला तीन पन्नों का पत्र जिया ने लिखा था जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सूरज से ‘करीबी संबंध, शारीरिक दुर्व्यवहार और मानसिक तथा शारीरिक उत्पीड़न’ के बारे में लिखा था जिसकी वजह से उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है.

अक्तूबर 2013 में जिया की मां राबिया खान ने बंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उनकी बेटी की हत्या हुई है और इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. जिसके बाद सीबीआई जांच की इजाजत दे दी गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >