Padmavat: रणवीर सिंह ने ''अलाउद्दीन खिलजी'' को लेकर कर दिया ऐसा ट्वीट, सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावत’ को लेकर हंगामा जारी है. करणी सेना समेत विभिन्‍न संगठन फिल्‍म के विरोध में सड़कों पर उतर आई है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं जबकि शाहिद कपूर रानी पद्मावती के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. वहीं […]

मुंबई : संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘पद्मावत’ को लेकर हंगामा जारी है. करणी सेना समेत विभिन्‍न संगठन फिल्‍म के विरोध में सड़कों पर उतर आई है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं जबकि शाहिद कपूर रानी पद्मावती के पति राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं. वहीं रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं. फिल्‍म में रणवीर जबरदस्‍त अंदाज में नजर आ रहे हैं.

रणवीर ने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत की है. लेकिन रणवीर ने अपने इस किरदार को लेकर ऐसा ट्वीट किया जो देखते ही देखते सोशल मी‍डिया पर वायरल हो गया. रणवीर ने अपने किरदार अलाउद्दीन खिलजी का एक कोलाज शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा है- ‘Monster (राक्षस).’ रणवीर ने सोमवार सुबह ट्विटर पर यह कोलाज शेयर किया.

इस कोलाज में खिलजी के चरित्र की अलग-अलेग तसवीरें है. उन्‍होंने कैप्‍शन में लिखा,’ राक्षस, खिलजी, पद्मावत.’ विवादों में घिरी पद्मावत आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है. फिल्‍म निर्माताओं को कहना है कि इस फिल्‍म पर भारतीयों को गर्व होगा. लेकिन राजपूत संगठन का आरोप है कि फिल्‍म में ऐतिहासिक तथ्‍यों के साथ छेड़छाड़ की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >