इंदिरा गांधी की बायोपिक में विद्या बालन होंगी लीड एक्‍ट्रेस, ये बन सकते हैं फिरोज गांधी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अब देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. खबरों के अनुसार विद्या फिल्‍म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा सकती हैं. खबरें है कि वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष की किताब ‘इंदिरा, इंडियाज मोस्ट पावरफुल पीएम (Indira, India’s Most Powerful PM)’ पर फिल्म बनाने […]

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन अब देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बायोपिक फिल्‍म में नजर आनेवाली हैं. खबरों के अनुसार विद्या फिल्‍म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा सकती हैं. खबरें है कि वरिष्ठ पत्रकार सागरिका घोष की किताब ‘इंदिरा, इंडियाज मोस्ट पावरफुल पीएम (Indira, India’s Most Powerful PM)’ पर फिल्म बनाने के राइट्स सिद्धार्थ रॉय कपूर ने खरीद लिए हैं.

सागरिका ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इसकी जानकारी दी थी कि उन्होंने सिद्धार्थ रॉय कपूर और विद्या बालन प्रोडक्शंस के साथ अपनी किताब Indira, India’s Most Powerful PM के राइट्स को लेकर करार किया है. उनका इरादा इस किताब पर फिल्म बनाने का है.

वहीं सागरिका ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा,’ मैं यह जानकर काफी एक्‍साइटिड हूं कि शानदार, संवेदनशील और कमाल की विद्या बालन मेरी किताब ”Indira, India’s Most Powerful PM" पर बनने जा रही फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने जा रही हैं.’ इस तरह सागरिका ने एक तरह से इस बात की पुष्टि कर दी है कि विद्या बालन इस फिल्‍म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा सकती हैं.

सिर्फ इतना ही नहीं सागरिका ने इंदिरा गांधी के साथ-साथ उनके पति फिरोज गांधी के किरदार के लिए भी एक्‍टर की तलाश कर ली है. उन्‍होंने ट्वीट किया,’ आप जानते हैं न सिर्फ विद्या बालन कमाल की इंदिरा लगेंगी बल्कि मुझे लगता है कि अक्षय कुमार भी कुछ-कुछ फिरोज गांधी जैसे लगते हैं.’ अब देखना दिलचस्‍प होगा कि इस फिल्‍म में इन दो स्‍टार्स की बॉन्डिंग कैसे रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >