सलमान खान की मैनेजर के सहारे पति अभिषेक का करियर संवारेंगी ऐश्वर्या...?

17 साल पहले करीना कपूर के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले जूनियर बच्चन, यानी अभिषेक बच्चन की लंबे समय से कोई अच्छी फिल्म देखने को नहीं मिली है. उनके खाते में ‘गुरु’, ‘दोस्ताना’, ‘धूम’ सीरीज की फिल्मों के अलावा और कोई फिल्म नहीं है. अभिषेक बच्‍चन पिछली बार फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ में […]

17 साल पहले करीना कपूर के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाले जूनियर बच्चन, यानी अभिषेक बच्चन की लंबे समय से कोई अच्छी फिल्म देखने को नहीं मिली है.

उनके खाते में ‘गुरु’, ‘दोस्ताना’, ‘धूम’ सीरीज की फिल्मों के अलावा और कोई फिल्म नहीं है. अभिषेक बच्‍चन पिछली बार फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आये थे.

ऐसा लगता है कि इन्हीं बातों ने ऐश्वर्या को परेशान कर रखा हैऔरइसेलेकर उन्हें सलमान खान की याद आयी है.

मीडियामेंतैर रही खबरों की मानें, तो पिछले कई सालों से सलमान खान का काम संभाल रही मैनेजर अब अभिषेक बच्‍चन का पीआर संभालेंगी.

हाल ही में सलमान खान ने नौ साल तक अपनी पीआर मैनेजर रही रेश्‍मा शेट्टी से अपने रास्‍ते अलग कर लिये.

बताया जाता है कि दरअसल अभिषेक को पत्‍नी ऐश्‍वर्या ने रेश्‍मा शेट्टी को हायर करने का सुझाव दिया है, ताकि सुस्त पड़े उनके करियर को रफ्तार दी जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >