बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर इनदिनों बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर सुर्खियों बटोर रही हैं. वे फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘धड़क’ से फिल्मों में इंट्री कर रही हैं. लेकिन इसके अलावा जाह्नवी अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. सोशल मीडिया पर अपनी तसवीरों और वीडियोज को लेकर खूब तारीफें बटोर चुकी हैं. इनदिनों वे खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहा रही हैं.
हाल ही में जाह्नवी कपूर के एक फैन पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वे अपने ट्रेनर के साथ 5 मिनट में 6 पैक एब्स बनाने के बारे में बता रही हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है. वे बता रही हैं कि किस तरह आप महज 5 मिनट डेली वर्कआउट करके 6 पैक एब्स पा सकते हैं.
जाह्नवी बताती है पहले 30 सेकंड तक प्लांक्स करना है, फिर अगले 30 सेकंड तक टीजर (नाव की शेप में रुकना) करना है. अगला वर्कआउट नी एब्स है और इसके बाद क्रॉस क्रेचेज करना होगा. इस पूरी वीडियो में वर्कआउट के साथ जाह्नवी और ट्रेनर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. जाह्नवी अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती है और स्टाइल सोशल मीडिया पर छाया रहती है.
https://www.instagram.com/p/Bc2W5VVlWUy/
बता दें कि ‘धड़क’ में जाह्नवी कपूर के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आयेंगे. ईशान भी इसी फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म को शशांक खेतान बना रहे हैं. फिल्म की रिलीज डेट 9 जुलाई 2018 बताई जा रही है, लेकिन इसे बदला भी जा सकता है. गौरतलब है कि यह फिल्म मराठी मूवी ‘सैराट’ की ऑफिशियल रीमेक होगी.
