क्‍या सलमान कंगना को ''मेंटल'' टाइटल देंगे ?

कंगना रनौत और रितिक रोशन का विवाद इस साल सुर्खियों में रहा. दोनों के इस विवाद को लेकर बॉलीवुड भी दो खेमे में बंट गया. लेकिन अब लगता है दोनों इस मुद्दे से आगे बढ़ गये हैं और अपनी लाइफ में बिजी हो गये हैं. कंगना ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग लगभग खत्‍म कर चुकी हैं और […]

कंगना रनौत और रितिक रोशन का विवाद इस साल सुर्खियों में रहा. दोनों के इस विवाद को लेकर बॉलीवुड भी दो खेमे में बंट गया. लेकिन अब लगता है दोनों इस मुद्दे से आगे बढ़ गये हैं और अपनी लाइफ में बिजी हो गये हैं. कंगना ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग लगभग खत्‍म कर चुकी हैं और वे अब शैलेश आर सिंह की एक थ्रिलर फिल्म में नजर आनेवाली हैं. लेकिन इसके लिए उन्‍हें सलमान खान की मदद चाहिए, लेकिन इसमें भी पेंच है.

पिंकविला के अनुसार, इस फिल्‍म के मेकर्स फिल्‍म का नाम ‘मेंटल’ देना चाहते हैं. मेकर्स को लगता है कि इस फिल्‍म की कहानी के हिसाब से ‘मेंटल’ नाम सूट करता है. लेकिन बीच में आ गये हैं सलमान खान. दरअसल सलमान ने मेंटल टाइटल बुक किया है.

इस बात से तो सभी वाकिफ ही हैं कि सलमान अपनी पिछली फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ का नाम पहले ‘मेंटल’ रखना चाहते थे. ऐसे में उन्‍होंने य‍ह टाइटल बुक कराया है. कंगना के फिल्‍ममेकर्स का कहना है कि अगर सलमान के पास फिलहाल कोई कहानी नहीं है तो वह उन्‍हें यह टाइटल दे दें, ताकि वे इस फिल्‍म में काम कर सकें. वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना टाइटल के झमेले में नहीं फंसना चाहती.

अब ये तो सभी को पता है कि कंगना ने सलमान की फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ में काम करने से इंकार कर दिया था. इस फिल्‍म को मना करने का कारण कंगना ने खुद के रोल को मजबूत न होना बताया था. उन्‍होंने यह भी कहा था कि इस रोल में उनके लिए करने के लिए कुछ नहीं है.

हाल ही में सलमान ने एक इवेंट के दौरान बताया था कि उन्‍हें कंगना की वजह से से वंशवाद को असली मतलब समझ आया है. जब वंशवाद के बारे में उनसे पूछा गया था तो उन्‍होंने बताया था कि, मुझे वंशवाद का मतलब तभी समझ आया जब कंगना ने इसके बारे में बात की.’ अब देखनेवाली बात ये होगी कि इस मनमुटाव के बीच क्‍या सलमान अपना कॉपीराइट कंगना को देंगे.

सलमान फिलहाल अपनी आगामी फिल्‍म ‘टाइगर जिंदा है’ के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म इसी शुक्रवार को रिलीज होनेवाली है. फिल्‍म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म के पोस्‍टर और ट्रेलर को तो दर्शकों ने बेहद पसंद किया है और कहा जा रहा है कि फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर भी शानदार कमाई करनेवाली है. ‘ट्यूबलाइट’ के फ्लॉप होने के बाद सलमान को इस फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं, वहीं कैटरीना को भी पिछले काफी समय से फ्लॉप हो रही फिल्‍मों के बाद एक हिट की दरकार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >